Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»मुंबई इंडियंस में IPL 2025 के लिए इंग्लैंड के पूर्व फील्डिंग कोच की एंट्री
    खेल

    मुंबई इंडियंस में IPL 2025 के लिए इंग्लैंड के पूर्व फील्डिंग कोच की एंट्री

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुंबई इंडियंस में IPL 2025 के लिए इंग्लैंड के पूर्व फील्डिंग कोच की एंट्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का साल 2025 में 18वां सीजन खेला जाएगा, जिसको लेकर कुछ दिन पहले ही मेगा प्लेयर ऑक्शन हुआ था और सभी 10 टीमों में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिले थे। वहीं अब IPL इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन के बाद अपने कोचिंग स्टाफ को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने 6 साल तक इंग्लैंड टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहने वाले जॉन हॉपकिंसन को IPL 2025 के लिए अपनी टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। हॉपकिंसन ने कभी भी अपने करियर में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला लेकिन फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए फॉर्मेट में खेलने का उन्हें काफी अनुभव हासिल है।

    साल 2018 से लेकर अब तक इंग्लैंड टीम के कोचिंग स्टाफ
    जॉन हॉपकिंसन को लेकर बात की जाए तो वह 43 साल के हैं और साल 2018 में इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बने थे। इसके ठीक अगले ही साल 2019 में इंग्लैंड की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को इयोन मोर्गन की कप्तानी में जीता था। वहीं साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में जब इंग्लैंड की टीम ने जोस बटलर की कप्तानी में ट्रॉफी को उठाया था। तो उस समय भी हॉपकिंसन कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। घरेलू क्रिकेट में हॉपकिंसन के रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उन्हें 64 फर्स्ट क्लास मैचों में खेलने का अनुभव हासिल है, इसके अलावा उन्होंने 92 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं तो 28 T20 मैच भी। ऐसे में एक प्लेयर और बतौर कोच भी हॉपकिंसन के पास काफी अनुभव हासिल है, जिसका लाभ मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों को आगामी सीजन में जरूर मिलेगा।

    महेला जयवर्धने और पारस म्हाम्ब्रे की भी कोचिंग स्टाफ में हुई है वापसी
    MI के कोचिंग स्टाफ को लेकर बात की जाए तो जहां जॉन हॉपकिंसन को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया गया है तो वहीं IPL 2024 सीजन के खत्म होने के बाद मार्क बाउचर को हेड कोच की भूमिका से हटाने के साथ उनकी जगह पर महेला जयवर्धने को फिर से टीम के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज कोच पारस म्हाम्ब्रे बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी निभाते हुए दिखाई देंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड विधानसभा में महिला आरक्षण पर विशेष सत्र, सत्ता-विपक्ष में तीखी बहस

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.