Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»श्रीकृष्ण के जीवन की प्रत्येक घटना मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    श्रीकृष्ण के जीवन की प्रत्येक घटना मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीकृष्ण के जीवन की प्रत्येक घटना मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि के लोग मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पटलिया समाज के लोग गुजरात स्थित नवतनपुरी धाम जामनगर, महामंगलपुरी धाम सूरत और मध्यप्रदेश स्थित मुक्ति पीठ पद्मावतीपुरी धाम पन्ना में जाकर दर्शन लाभ ले सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यह घोषणा आज अलीराजपुर जिले के ग्राम रिंगोल स्थित लाडीवरिया फलिया में आयोजित श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव-2024 में की। उन्होंने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं स्वतंत्रता सेनानी परथिया बाबा की धरती को नमन किया। मुख्यमंत्री ने बरझर क्षेत्र में पुलिस थाने की स्थापना बोरकुंडिया में बिजली ग्रिड की स्थापना तथा चंद्रशेखर आजाद नगर विकासखंड क्षेत्र की लगभग 28 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव के अलौकिक दिव्य वातावरण में आकर मन आनंदित हो गया है। बुंदेलखण्ड के महाराज छत्रसाल को प्राणनाथजी ने भेंट के रूप में तलवार दी। प्राणनाथजी ने श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म संप्रदाय की स्थापना की तब से यथावत चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन की प्रत्येक घटना मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से हमें यह शिक्षा मिलती है कि सच्चाई के मार्ग पर निरंतर चलने और कष्टों से गुजरने के बाद ही वे श्रीकृष्ण कहलाये। श्रीकृष्ण को मोर मुकुट धारण करने में आनंद मिलता है यही मोर मुकुट समूचे समाज की पहचान के रूप में सुशोभित होता है। राज्य शासन द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम में कृष्ण लीलाओं को पढ़ाए जाने का समावेशन किया गया है। प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन की स्थापना की जाएगी। गीता कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग का अद्भुत संगम है जो अनेक रूपों में मानव जीवन को प्रभावित करती हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव में सर्वप्रथम गुरुजी नटवरलालदास जी भट्ट (हरकुंडी गुजरात) की स्मृति में स्थापित "मूल मिलावा" के दर्शन कर परिक्रमा की। मूल मिलावा परमधाम में आत्मा का परमात्मा के मिलन को दर्शाता है। यहां पर भागवत जी एवं प्रणामी ग्रन्थों जैसे स्वरूप साहेब, वित्तक साहेब, ब्रह्मवाणी आदि 216 रखें ग्रंथों का अनुयायियों द्वारा महोत्सव के दौरान पाठ किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर स्थित गुरु गादी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव आयोजनकर्ताओं द्वारा वृहद पुष्पमाला एवं पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही अलीराजपुर जिले संस्कृति को परिलक्षित करते चांदी के कड़े भेंट किए। श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव-2024 गुरुजी नटवरलालदास जी भट्ट के 46वें स्मृति महोत्सव के रूप में महाराज रश्मिकांत एन. भट्ट जी के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय 9 से 13 दिसम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें श्रीमदभागवद श्रीकृष्ण कथा, ब्रह्मज्ञान, महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।

    श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म के रश्मि कांत भट्ट महाराज, स्वामी राज दास जी महाराज, महेंद्र प्रसाद जी महाराज, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री नागर सिंह चौहान, जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल, पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर, विशाल रावत,  रिंगोल के सरपंच महेश भूरिया सहित बड़ी संख्या में पटलिया समाज के लोग उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महिला शक्ति का परचम: उत्तराखंड PCS परीक्षा में जसमीत कौर और वर्षा जोशी ने मारी बाजी

    June 2, 2026

    क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता, हर गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    June 2, 2026

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पानी की बोतल खरीदकर बढ़ाया हौसला, कहा- यही है नए बीजापुर की तस्वीर……

    June 2, 2026

    विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज’, ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निरीक्षण, कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता’…..

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें…..

    June 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिला शक्ति का परचम: उत्तराखंड PCS परीक्षा में जसमीत कौर और वर्षा जोशी ने मारी बाजी

    June 2, 2026

    क्षेत्र का समग्र विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता, हर गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    June 2, 2026

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पानी की बोतल खरीदकर बढ़ाया हौसला, कहा- यही है नए बीजापुर की तस्वीर……

    June 2, 2026

    विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज’, ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निरीक्षण, कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता’…..

    June 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.