Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»JEE Advanced 2025: लगातार बदलती गाइडलाइन से छात्र निराश, नई शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें
    मध्यप्रदेश

    JEE Advanced 2025: लगातार बदलती गाइडलाइन से छात्र निराश, नई शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    JEE Advanced 2025: लगातार बदलती गाइडलाइन से छात्र निराश, नई शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स और एडवांस्ड से जुड़ी गाइडलाइन्स बार-बार बदल रही हैं, जिससे छात्रों में असमंजस और निराशा बढ़ रही है। हाल ही में जारी एक नए आदेश ने छात्रों की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। इस नए नियम के मुताबिक, जो छात्र JoSAA (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) 2024 की प्रक्रिया के जरिए किसी भी आईआईटी, एनआईटी या अन्य केंद्रीय संस्थान में सीट मिलने के बाद एडमिशन नहीं लेते हैं, वे अब जेईई एडवांस्ड 2025 में दोबारा शामिल नहीं हो पाएंगे।

    हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक, सभी परीक्षाओं में छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के कम से कम दो मौके मिलते हैं, छात्रों को एक मौका और मिलना चाहिए। इस तरह से किसी छात्र से परीक्षा का अधिकार छीनना गलत है। हां, ऐसे छात्रों पर कुछ जुर्माना लगाया जा सकता है।

    पहले भी किए जा रहे बदलाव

    इससे पहले जेईई परीक्षा के प्रयासों की संख्या को लेकर भी दिशा-निर्देशों में बदलाव किए गए थे। पहले छात्रों को इस परीक्षा में तीन बार शामिल होने का मौका दिया जाता था, लेकिन इस नियम को निरस्त कर दिया गया और इसे सिर्फ दो प्रयासों तक सीमित कर दिया गया। बार-बार बदलते इन नियमों ने छात्रों और उनके अभिभावकों में अनिश्चितता और चिंता को और गहरा कर दिया है।

    छात्रों पर प्रभाव

    सीमित अधिकारों का डर- नई गाइडलाइन का सीधा असर उन छात्रों पर पड़ेगा जो अपनी पहली पसंद आईआईटी में जगह पाने के लिए जेईई एडवांस में दोबारा प्रयास करना चाहते थे।

    उम्मीदों पर पानी- कई छात्रों ने जोसा 2024 के तहत कम प्राथमिकता वाले संस्थान में इस उम्मीद में दाखिला नहीं लिया कि अगले साल अपनी रैंक सुधार कर उन्हें बेहतर संस्थान में दाखिला मिल जाएगा। अब उनके लिए यह मौका खत्म हो गया है।

    मानसिक तनाव में वृद्धि- नियमों में बार-बार बदलाव के कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है। उन्हें यह समझने में दिक्कत हो रही है कि वे अपनी रणनीति कैसे तैयार करें।

    शिक्षा विशेषज्ञों की राय

    शिक्षा विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह कदम छात्रों के सीमित प्रयासों को बढ़ावा देने और संसाधनों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया हो सकता है, लेकिन इससे उन प्रतिभाशाली छात्रों के अवसर खत्म हो जाएंगे जो दूसरी बार बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। विशेषज्ञों ने इस नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है ताकि छात्रों की आकांक्षाओं का सम्मान किया जा सके।

    प्रिपरेटरी कोर्स के छात्रों को मिलेगी छूट

    इस बार भी यह परीक्षा आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित की जाएगी। दिशा-निर्देशों के अनुसार, सत्र 2024 में प्रिपरेटरी कोर्स में शामिल होने वाले छात्रों को जेईई एडवांस 2025 में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह छूट केवल उन छात्रों के लिए होगी, जिन्होंने प्रिपरेटरी कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और आईआईटी में अपनी पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    July 24, 2026

    सुशासन की सरकार में रायगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण….

    July 24, 2026

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी, 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र…..

    July 24, 2026

    सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति….

    July 24, 2026

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी….

    July 24, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी, अब एक कॉल पर घर पहुंचेगा निःशुल्क पौधा, वन विभाग की अभिनव पहल से बढ़ेगी हरियाली….

    July 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    July 24, 2026

    सुशासन की सरकार में रायगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण….

    July 24, 2026

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी, 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र…..

    July 24, 2026

    सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति….

    July 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.