Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»सीरिया से निकले असद, रूसी एजेंटों ने आखिरी समय में बचाकर मॉस्को पहुंचाया
    विदेश

    सीरिया से निकले असद, रूसी एजेंटों ने आखिरी समय में बचाकर मॉस्को पहुंचाया

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीरिया से निकले असद, रूसी एजेंटों ने आखिरी समय में बचाकर मॉस्को पहुंचाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विद्रोहियों ने सीरिया पर कब्जा कर लिया और राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़कर रूस में राजनीतिक शरण लेनी पड़ी. असद ने परिवार के लोगों को कुछ दिन पहले ही रूस भेज दिया था, लेकिन उनको देश से निकालने के लिए रूसी एजेंटों में बड़ी भूमिका निभाई. क्रेमलिन सूत्रों ने खुलासा किया है कि पुतिन ने असद को बताया कि वह हारने वाले हैं और इसके बाद ही उन्हें सीरिया से बाहर निकालने का ऑपरेशन शुरू किया गया.

    रूसी सरकार के एजेंटों ने असद को देश छोड़कर भागने के लिए राजी कर लिया, क्योंकि विद्रोही सीरिया के प्रमुख शहरों पर कब्जा करना जारी रखे हुए थे. रूस का मानना ​​था कि असद लड़ाई हारने वाले हैं. जिसके बाद रूसी खुफिया एजेंटों ने नाटकीय ढंग से उन्हें भगाने की योजना बनाई. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को व्यक्तिगत रूप से असद को बचाने की मंजूरी दी और निर्वासन में उनकी सुरक्षा की गारंटी दी.

    असद को देश से निकालने का जिम्मा अब पूरी तरह से रूसी एजेंटों के हाथ में था, क्योंकि उनके सैनिक विद्रोहियों के डर की वजह से पीछे हट गए और उन्होंने नागरिक कपड़े पहन लिए. रूसी खुफिया विभाग ने फिर भागने की योजना बनाई और सीरिया में अपने एयर बेस के ज़रिए असद को बाहर निकाला. असद को रूस की तरफ से आदेश दिया गया कि वह किसी को कुछ न बताए.

    किंग से बचने के लिए विमान का ट्रांसपोंडरबंद कर दिया गया. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 ने एक विमान दिखाया, माना जा रहा था कि इसमें असद सवार थे और वह रविवार की सुबह सीरिया की राजधानी दमिश्क से भाग रहे थे. इस विमान को भूमध्य सागर की ओर जाते हुए देखा गया था, लेकिन अचानक उसने एक विचित्र यू-टर्न लिया और नक्शे से गायब हो गया.

    जब विमान रडार से गायब हुआ तो असद के ठिकाने और उनकी मौत के बारे में अफवाहें फैलने लगीं, कुछ लोगों का मानना ​​था कि विद्रोहियों ने उनके विमान को मार गिराया है. उड़ान के 40 मिनट बाद सुबह 5.29 बजे विमान रडार से गायब हो गया और ऊंचाई संबंधी आंकड़ों से पता चला कि विमान नीचे की तरफ जा रहा था. हालांकि जब असद के जिंदा रहने और मरने की खबरें चल रही थी, तभी यह खबर सामने आई कि असद सुरक्षित रूप से रूस पहुंच गए हैं.

    बशर-अल-असद और उसके परिवार के देश से जाने के बाद असद वंश का आधी शताब्दी से ज्यादा का शासन समाप्त हो गया. बशर ने अपने पिता हाफ़िज़ का स्थान लिया, जो 1971 से 2000 में अपनी मृत्यु तक राष्ट्रपति थे. असद के जाने के कुछ ही घंटों के भीतर विद्रोहियों ने दमिश्क में प्रवेश किया और लगभग 14 वर्षों से चल रहे सीरियाई संघर्ष में जीत का दावा किया. सीरिया के पूर्व खुफिया अधिकारी ने बताया कि असद अपने परिवार के सदस्यों और 135 अरब डॉलर (£106 अरब) की संपत्ति के साथ लेकर चले गए हैं. जिसने उन्हें “दुनिया का सबसे अमीर शरणार्थी” करार दिया.

    समय पर उठाया गया रूस की तरफ से कदम
    रूस की तरफ से सही समय पर यह कदम उठाया गया, क्योंकि रूसियों ने असद को पीछे हटने के लिए कहा और वह खूनी संघर्ष से बचना चाहते थे. क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनका वही हश्र हो जो गद्दाफी या सद्दाम हुसैन का हुआ था, जिन्हें 2006 में एक मुकदमे के बाद फांसी पर लटका दिया गया था. क्रेमलिन ने यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के लिए भी इसी प्रकार की इमरजेंसी निकासी की व्यवस्था की थी, जो 2014 में रूस विरोधी विद्रोह के कारण सत्ता पर अपनी पकड़ खोने के बाद भाग गए थे.
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.