Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»Rajinikanth Birthday: रजनीकांत का सफर, मराठी परिवार से लेकर साउथ इंडस्ट्री के ‘थलाइवा’ तक
    मनोरंजन

    Rajinikanth Birthday: रजनीकांत का सफर, मराठी परिवार से लेकर साउथ इंडस्ट्री के ‘थलाइवा’ तक

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Rajinikanth Birthday: रजनीकांत का सफर, मराठी परिवार से लेकर साउथ इंडस्ट्री के ‘थलाइवा’ तक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रजनीकांत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक हैं. तमिल फिल्म इंडस्ट्री का ये सुपरस्टार आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहा है. बेंगलुरु में एक मराठी परिवार में जन्म लेने वाले रजनीकांत को साउथ इंडस्ट्री में भगवान की तरह पूजा जाता है. पूरी दुनिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं. अपने 49 साल के फिल्मी करियर में रजनीकांत ने लगभग 170 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इंडस्ट्री में आने से पहले रजनीकांत बतौर बस कंडक्टर भी काम कर चुके हैं.

    रजनीकांत का असली नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है. उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु के एक मिडिल क्लास मराठी परिवार में हुआ था. उनके पिता रामोजीराव गायकवाड पुलिस हेड कांस्टेबल थे. रजनीकांत के बचपन में ही उनकी मां जीजाबाई का निधन हो गया था. उनके चार भाई-बहन हैं और वो अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे थे. भले ही रजनीकांत के घर में मराठी बोली जाती थी, लेकिन उनकी पढाई कन्नड़ भाषा में हुई थी

    आर्थिक तंगहाली देखी

    जब परिवार आर्थिक तंगहाली से जूझने लगा, तब रजनीकांत ने एक फैक्ट्री में ऑफिस बॉय के तौर पर काम करना शरू कर दिया. फिर वो कुली बनकर लोगों का सामान उठाने लगे, लेकिन इस काम से ज्यादा कमाई नहीं हो रही थी, ये देखकर रजनीकांत कारपेंटर भी बन गए. एक तरफ काम शुरू था, दूसरी तरफ अच्छी नौकरी की भी तलाश जारी थी. आखिरकार कड़ी मेहनत के बाद उन्हें बीटीएस (बेंगलुरु ट्रैवल सर्विस) में बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई. रजनीकांत का टिकट बेचने का स्वैग भी सबसे अलग था. वो मुंह से सिटी बजाकर कस्टमर का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते थे.

    असली ‘पैन इंडिया’ सुपरस्टार

    फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले भले ही रजनीकांत ने बस कंडक्टर के तौर पर काम किया हो, लेकिन हमेशा से वो कुछ बड़ा करना चाहते थे. उन्होंने हमेशा से हीरो बनने का सपना देखा था. उनके इस सपने को पूरा करने में उनके दोस्त राज बहादुर ने उनका खूब साथ दिया. राज बहादुर रजनीकांत के वही दोस्त थे, जिन्होंने उन्हें मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने की सलाह दी. रजनीकांत को उनकी जिंदगी का पहला ब्रेक साल 1975 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से मिला. साल 1975 से 1982 तक रजनीकांत ने तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगू भाषा में कई फिल्में की. लेकिन 1983 में आई उनकी हिंदी फिल्म ‘अंधा कानून’ उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. भले ही हिंदी फिल्मों में रजनीकांत अपना खास कमाल नहीं दिखा पाए. लेकिन ‘अंधा कानून’ के बाद वो सही मायने में पहले पैन इंडिया स्टार बन गए. रजनीकांत ने अपने करियर में बंगाली फिल्म में भी काम किया है.

    क्यों शिवाजीराव से बन गए रजनीकांत

    मशहूर तमिल फिल्म निर्देशक के. बालचंदर ने ही शिवाजीराव गायकवाड़ का नाम बदलकर रजनीकांत रख दिया था. दरअसल जब रजनीकांत अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब तमिल इंडस्ट्री में शिवाजी गणेशन बहुत ज्यादा लोकप्रिय थे. दोनों के नाम को लेकर आगे कंफ्यूजन न हो इसलिए के. बालचंदर ने शिवाजीराव गायकवाड़ को ‘रजनीकांत’ स्टेजनेम दिया.

    क्या होता है ‘थलाइवा’ का मतलब

    थलाइवा यानी ‘सुपरस्टार’ जब रजनीकांत की फिल्में ‘बैक टू बैक’ हिट होने लगीं, तब उनके फैंस उन्हें ‘थलाइवा’ बुलाने लगे. आज साउथ इंडस्ट्री में उन्हें ‘थलाइवा’ कह कर उन्हें सम्मान दिया जाता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.