Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»सांसें रोक देने वाले मैच में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हराया, अंतिम गेंद पर मिली जीत
    खेल

    सांसें रोक देने वाले मैच में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हराया, अंतिम गेंद पर मिली जीत

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सांसें रोक देने वाले मैच में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हराया, अंतिम गेंद पर मिली जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Zimbabwe vs Afghanistan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है. जहां राशिद खान की टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अफगानिस्तान के जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत बुधवार, 11 दिसंबर को पहले टी20 के साथ हुई. यह मैच किसी ब्लॉकबस्टर मूवी से कम नहीं रहा. इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं. जिम्बाब्वे ने अंतिम गेंद पर पहला टी20 जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. 

    अफगानिस्तान ने पहले टी20 में 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाए थे. जवाब में मेजबान जिम्बाब्वे ने अंतिम गेंद पर 4 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया. हालांकि, आखिरी आठ गेंद में जिम्बाब्वे को 17 रन बनाने थे, उनके 6 विकेट गिर चुके थे. तब ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान टीम यह मैच जीत लेगी, लेकिन अंत में बाजी पलट गई. 

    ऐसा रहा पूरे मैच का हाल 

    पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रहमानुल्लाह गुरबाज खाता खोले बिना ही आउट हो गए. फिर सेदिकुल्लाह अटल भी सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए. चार नंबर पर इशाक खान भी एक रन ही बना सके. 33 रनों पर चौथा विकेट हजरतुल्लाह जजई (20) के रूप में गिरा. फिर 58 के कुल स्कोर पर अजमतुल्लाह जजई भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. 

    11वें ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर सिर्फ 58 रन था. इसके बाद करीम जनात और मोहम्मद नबी ने पूरा पासा पलट दिया. दोनों ने खूब धुनाई की और स्कोर 19वें ओवर में 137 पहुंचा दिया. नबी ने 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए. वहीं जनात ने 49 गेंद में नाबाद 54 रनों की पारी खेली. जनात के बल्ले से 5 चौके निकले. 

    जवाब में जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही. एक समय उनका स्कोर 13.1 ओवर में एक विकेट पर 86 रन था. तब ऐसा लग रहा था कि सिकंदर रजा की टीम आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेगी, लेकिन फिर अफगान टीम ने जबरदस्त वापसी की और मैच अपनी झोली में कर लिया. 18.4 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 128 रन था. पूरा मैच अब अफगानिस्तान के हाथ में था, लेकिन अंत में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की. जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन ब्रेनेट ने 49 और डियोन मेयर्स ने 32 रनों की पारी खेली. अंत में तशिंगा मुसेकिवा 13 गेंद में 16 और वेलिंग्टन मसाकादजा दो गेंद में 6 रनों पर नाबाद लौटे. 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.