Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- “दिल्ली में अपराधियों को कानून का डर नहीं”
    राज्य

    अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- “दिल्ली में अपराधियों को कानून का डर नहीं”

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- “दिल्ली में अपराधियों को कानून का डर नहीं”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के अपराधियों में अब कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है. केजरीवाल ने "X" पर एक पोस्ट में कहा कि एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ खुलेआम गोलियां चल रही हैं. दिल्ली के अपराधियों में अब कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं रह गया है. AAP ने अपने आधिकारिक "X" अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली को लहूलुहान देखकर मोगैम्बो खुश है.

    संजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल
    इस बीच, AAP के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया. संजय सिंह ने राज्यसभा महासचिव को दिए गए प्रस्ताव में लिखा कि मैं आपका ध्यान देश की राजधानी में बढ़ते अपराधों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं. प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, राजदूत और दोनों सदनों के सांसद सभी दिल्ली में रहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशांत विहार में हुए बम धमाके की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि रोहिणी के एक स्कूल को धमकी भरा मेल मिला. इसी बीच शालीमार बाग में एक मासूम बच्चे की निर्मम हत्या.

    44 स्कूलों में बम की धमकियां
    राजधानी के 44 स्कूलों में बम की धमकियां मिली हैं, जिससे दिल्ली की प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है. इससे पहले शाहदरा में एक कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो अपराधियों के बढ़ते मनोबल का संकेत है. उन्होंने आगे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 30-11-24 को पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए कथित हमले ने न केवल राजनीतिक तनाव को बढ़ाया बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा की खामियों को भी उजागर किया. देश की राजधानी में ऐसी घटनाएं तब हो रही हैं जब संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, जो दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

    नियम 267 के तहत पेश किया प्रस्ताव
    संजय सिंह ने नियम 267 के तहत इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने का अनुरोध किया है. इससे पहले, दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार रात एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के बाद दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक कि कल रात दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को 10 से 15 साल से चले आ रहे पारिवारिक झगड़े के कारण गोली मारी गई. मामले पर आगे की जानकारी का इंतजार है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.