Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»तालाब से स्कूल तक पहुंचा 10 फिट लंबा मगरमच्छ
    मध्यप्रदेश

    तालाब से स्कूल तक पहुंचा 10 फिट लंबा मगरमच्छ

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तालाब से स्कूल तक पहुंचा 10 फिट लंबा मगरमच्छ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के कुलुवा गांव में बुधवार सुबह तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ शासकीय स्कूल के पास आ गया। 10 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर स्कूली बच्चे और ग्रामीण दहशत में आ गए। तत्काल ही मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी गई।

    ग्रामीणों ने बताया कि वे एक महीने से वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं। मगरमच्छ ने गांव के तालाब में अपना घर बना लिया है, जिससे कभी भी कोई घटना हो सकती है। लेकिन, विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार दोपहर मगरमच्छ तालाब से बाहर निकलकर आ गया।

    बता दें कि जिले में सबसे ज्यादा मगरमच्छ तेंदूखेड़ा ब्लॉक की नदियों और जलाशयों में हैं। इनकी संख्या सैकड़ों में है, जो आए दिन इसी तरह लोगों के सामने आ रहे हैं। ये नदियों से बाहर निकलकर अपना रहवास दूसरे स्थानों पर बनाने लगे हैं। ग्रामीण इन समस्याओं को लेकर लगातार जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को सूचना दे रहे हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

    ग्राम कुलुवा में शासकीय स्कूल के पीछे एक तालाब है, जिसे पंचायत द्वारा बनवाया गया था। पिछले एक वर्ष से इस तालाब में एक मगरमच्छ आ गया है, जो काफी बड़ा है। ग्रामीण पिछले एक वर्ष से इस मगरमच्छ को तालाब से नदी में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग और पंचायत हर बार इस मामले को अनदेखा कर रहे हैं।  

    पिछले वर्ष तक तालाब में एक मगरमच्छ होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन इस वर्ष दो मगरमच्छ हो गए हैं। दोनों आए दिन धूप सेंकने के लिए तालाब से बाहर आ जाते हैं। मगरमच्छों को देखकर आसपास के लोगों में भय का माहौल बन जाता है।

    ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से 100 फीट दूर शासकीय स्कूल है, जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं। अवकाश के समय बच्चे इधर-उधर घूमने चले जाते हैं। परिजनों को इस बात का हमेशा भय बना रहता है कि बच्चे तालाब के पास न चले जाएं। दूसरा डर यह है कि यदि मगरमच्छ स्कूल पहुंच गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

    कुलुवा गांव में जिस तालाब में मगरमच्छ हैं, उस तालाब से पूर्व में गांव के लोग पानी लेने जाते थे। दैनिक कार्य उसी पानी से होते थे। गांव के मवेशी भी पानी पीने तालाब जाते थे, लेकिन पिछले एक वर्ष से मवेशियों की निगरानी करनी पड़ती है, और ग्रामीणों ने तालाब की ओर जाना बंद कर दिया है।

    कुलुवा गांव तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आता है। तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे ने बताया कि मगरमच्छ का शीघ्र रेस्क्यू करवाकर उसे दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.