Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली और उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, जानें देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट
    राज्य

    दिल्ली और उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, जानें देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली और उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, जानें देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने के साथ ही रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. पूर्व दिशा के यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है. देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण कई ट्रेनों की रवानगी के समय में बदलाव करना पड़ा है. दिल्ली से भोपाल जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से रवाना होंगी. दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में जोरदार ठंड पड़ रही है. साथ ही कई जगहों पर देर रात और सुबह में घना कोहरा भी छा रहा है, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है. घने कोहरे छाए रहने के कारण सुबह और रात में विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसका असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है.

    कोहरे के कारण कम ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रही हैं, जिस वजह से देरी से उनका प्रस्थान भी हो रहा है. आज भी कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिसकी वजह से उनके निर्धारित समय में बदलाव किया गया है. ट्रेनों के देरी से दिल्ली पहुंचने की वजह से कई ट्रेनों के प्रस्थान के समय में बदलाव भी करना पड़ा है.

    देरी से दिल्ली पहुंचने वाली मुख्य ट्रेनें-
    मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल क्लोन एक्सप्रेस (05283): 3 घंटे 45 मिनट
    बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563): 6 घंटे 15 मिनट
    रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस: 3 घंटे
    प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस: 4 घंटे 30 मिनट
    दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569): 5 घंटे 15 मिनट
    गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव एक्सप्रेस: 3 घंटे 15 मिनट
    मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस: 4 घंटे 30 मिनट
    मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (05219): 5 घंटे 45 मिनट
    राजेंद्र नगर-फिरोजपुर हमसफर विशेष (04651): 4 घंटे

    देरी से रवाना होने वाली मुख्य ट्रेनें-
    आनंद विहार सहरसा गरीब रथ विशेष (05578): 3 घंटे 15 मिनट
    आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेस (05284): 4 घंटे
    नई दिल्ली-राजेंद्र नगर विशेष (02394): 4 घंटे
    नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर (02570): 1 घंटा
    आनंद विहार टर्मिनल-गया विशेष (02398): 1 घंटे 10 मिनट
    हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस: 3 घंटे 15 मिनट
    हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस: 1 घंटा
    आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट विशेष (05220): 3 घंटे
    आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस: 1 घंटे 15 मिनट

    ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं
    स्टेशन पर चेक करें- यात्री स्टेशन पर उपलब्ध रेल प्रशासन की सुविधाओं का उपयोग करके ट्रेन के स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं.
    एनटीईएस (NTES)– एनटीईएस (National Train Enquiry System) भारतीय रेलवे का एक आधिकारिक प्लेटफॉर्म है, जहां से यात्री ट्रेन का वास्तविक समय (Real-time) स्टेटस देख सकते हैं.
    139 हेल्पलाइन- यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी ट्रेन के स्टेटस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह सेवा यात्रा से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करती है.
    ऑनलाइन प्लेटफॉर्म- यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी ट्रेन का शेड्यूल और स्टेटस चेक कर सकते हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.