Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मोहन सरकार 6 हजार करोड़ की पूंजी निवेश करेगी, 1.5 करोड़ उपभोक्ताओं को होगा फायदा
    मध्यप्रदेश

    मोहन सरकार 6 हजार करोड़ की पूंजी निवेश करेगी, 1.5 करोड़ उपभोक्ताओं को होगा फायदा

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोहन सरकार 6 हजार करोड़ की पूंजी निवेश करेगी, 1.5 करोड़ उपभोक्ताओं को होगा फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मोहन सरकार बिजली कंपनियों में छह हजार करोड़ का निवेश करेगी। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। डेढ़ करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा होगा। केंद्र की रूसा योजना के तहत कॉलेजों को राज्य कोष से करोड़ों रुपए दिए जाएंगे। धान मिलर्स को पिछले वर्षों की तरह 300 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि और 238 करोड़ रुपए की उन्नयन राशि मिलती रहेगी। 1050 मिलर्स को फायदा होगा। 

    सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार रात आठ बजे हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। संचयी बजट और कुछ संशोधन विधेयकों को भी मंजूरी दी गई है। इन्हें 16 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक स्वीकृत संचयी बजट करीब 10 हजार करोड़ रुपए का होगा, जबकि दो विधेयक और एक जन विश्वास विधेयक को मंजूरी दी गई है। 

    नगरीय निकायों और जिला पंचायतों से संबंधित दो संशोधन विधेयकों में नगरीय निकायों, नगर निगमों और जिला व जनपद पंचायतों के अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने और हटाने के लिए दो वर्ष के स्थान पर तीन वर्ष की अवधि में तीन-चौथाई बहुमत जरूरी कर दिया गया है। वहीं जन विश्वास विधेयक में जनता से संबंधित जुर्माने आदि की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। 

    उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बिजली कंपनियों को लोन लेने के लिए सरकार गारंटी देती थी। ब्याज आदि की भरपाई के लिए बड़ी मात्रा में पूंजी बैंकों को देनी पड़ती थी। अब केंद्र की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर योजना के तहत 6 हजार करोड़ पूंजी निवेश के रूप में दिए जाएंगे। यह राज्य का 40% हिस्सा होगा। इससे कंपनियों द्वारा बैंकों को दिए जाने वाले ब्याज की राशि बचेगी। 

    26 को पचमढ़ी में चिंतन शिविर

    कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, 26 दिसंबर को पचमढ़ी में चिंतन शिविर लगाया जाएगा। जन कल्याण अभियान, जन कल्याण पर्व भी मनाया जाएगा। मंत्रीगण अपने प्रभार एवं गृह जिलों में विभिन्न गतिविधियों में भाग लें। शिविरों में व्यवस्थाएं मंत्रीगण सुनिश्चित करें। सीएम ने पीएम के साथ हुई बैठक की जानकारी दी। साथ ही बताया कि नर्मदापुरम इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। 

    बिजली कंपनियां ये काम भी करेंगी

    8736 करोड़ रुपए से स्मार्ट मीटर लगाने का काम होगा। 10 हजार करोड़ रुपए से तकनीकी एवं वाणिज्यिक घाटे को कम करने का काम होगा।

    रूसा राशि

    राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) योजना के तहत कॉलेजों में काम होना है। इसके लिए राज्य ने अपने हिस्से की राशि देने की मंजूरी दे दी है। 

    मिलर्स को भुगतान

    धान मिलर्स ने बकाया प्रोत्साहन राशि सहित नुकसान की भरपाई की मांग की थी। सरकार ने इसे पूरा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और सभी जरूरी भुगतान पर सहमति दे दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में खरीदे गए धान की मिलिंग पर मिलर्स को 10 रुपए प्रति क्विंटल और 50 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एफसीआई को 20% की डिलीवरी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल तथा 40% की डिलीवरी पर 120 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अपग्रेडेशन राशि दी जाएगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बाइक रैली में हुए शामिल….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं….

    October 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    वृक्षों के पातन और लॉगिंग पर आयोजित हुई वर्कशॉप, उन्नत तकनीकों के साथ श्रमिक सुरक्षा पर जोर, वन विकास निगम ने कवर्धा में मैदानी अमले को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण….

    October 13, 2026

    आजादी के बाद पहली बार ग्राम चांगेर में पहुंची विकास की रोशनी, विद्युतीकरण से रोशन हुआ ग्राम चांगेर के 23 घर….

    October 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.