Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»पंजाब में सर्दी का कहर, 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, ठंड से लोग परेशान
    राज्य

    पंजाब में सर्दी का कहर, 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, ठंड से लोग परेशान

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब में सर्दी का कहर, 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, ठंड से लोग परेशान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हिमपात के बाद पंजाब में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। पठानकोट व फरीदकोट मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 1.2 और फरीदकोट में 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    अभी बारिश की कोई संभावना नहीं
    वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, रूपनगर और मोहाली में शीतलहर का येलो अलर्ट तो है, लेकिन अभी वर्षा की कोई संभावना नहीं है। पिछले चार वर्षों के दौरान पहली बार दस दिसंबर को रात का तापमान इतना कम रहा।

    जबकि पिछले वर्ष न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री, वर्ष 2022 में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व वर्ष 2021 में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 दिसंबर तक शहर शीतलहर की चपेट में रहेगा। जिससे कड़ाके की ठंड का सामना लोगों को करना होगा।

    हिमाचल में भी पड़ रही है कड़ाके की ठंड
    वहीं हिमाचल में शीतलहर के कारण 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है, जबकि कश्मीर में पाइपों में पानी जमने लगा है। भारी हिमपात के बाद सारा हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है और सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ऊना में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। ऊना में सोमवार की रात इस वर्ष की सबसे ठंडी रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को बिलासपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा में घना कोहरा छाने और शीतलहर की चेतावनी दी है। हालांकि प्रदेश में धूप खिली रहेगी।

    हिमपात की भी संभावना है। प्रदेश में 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 18 सड़कें अभी बंद हैं।

    पूरे कश्मीर में माइनस में तापमान
    कश्मीर और जम्मू भी कड़ाके की ठंड से कांप उठा है। पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। कश्मीर में तालाब और झील के किनारों पर हल्की बर्फ की परत भी जमने लगी है। कई जगह पानी के पाइप भी जम गए हैं। मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक मौसम के शुष्क बने रहने तथा ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जताई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….

    October 14, 2026

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    October 14, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न…..

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड….

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां…..

    October 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….

    October 14, 2026

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    October 14, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न…..

    October 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.