Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»जेडन सील्स की धमाकेदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, वनडे सीरीज जीती
    खेल

    जेडन सील्स की धमाकेदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, वनडे सीरीज जीती

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेडन सील्स की धमाकेदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हराया, वनडे सीरीज जीती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टेस्ट सीरीज बराबरी पर छूटने के बाद अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज सीरीज जीत ली है. दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराते हुए उसने सीरीज अपने नाम की. वेस्टइंडीज के लिए इस वनडे सीरीज को जीतना आसान नहीं होता अगर उसने बांग्लादेश को 12वीं चोट देने से रोका नहीं होता. या फिर अपने चोटों के सिलसिले पर उसने विराम ना लगाया होता. यहां चोट से मतलब मैदान पर मिली हार से है. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज लगातार 11 वनडे हार चुकी थी. लेकिन, उसने पहले वनडे में बांग्लादेश को 5 विकेट से जबकि दूसरे वनडे में 7 विकेट से हराया.

    वेस्टइंडीज को 2-0 की अजेय बढ़त

    वेस्टइंडीज अब 3 वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लिए हैं. मतलब सीरीज पर उसका कब्जा हो चुका है और अब तैयारी क्लीन स्वीप की है, वेस्टइंडीज अगर 12 दिसंबर को तीसरा वनडे भी जीत लेता है तो सीरीज में उसका क्लीन स्वीप हो जाएगा.

    जेडन सील्स का करियर बेस्ट प्रदर्शन

    दूसरे वनडे की बात करें तो बांग्लादेश ने इसमें पहले बल्लेबाजी की. मगर वो वेस्टइंडीज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे पूरे 50 ओवर भी विकेट पर नहीं टिक सके. बांग्लादेश की पूरी टीम 45.5 ओवर में सिर्फ 227 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जेडन सील्स रहे, जिन्होंने अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया.

    जेडन सील्स ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 9 ओवर गेंदबाजी की और 22 रन देकर 4 विकेट लिए. ये उनके वनडे करियर का बेस्ट गेंदबाजी परफॉर्मेन्स है.

    किंग ने खेली कमाल की पारी

    वेस्टइंडीज के सामने अब 228 रन का लक्ष्य था. जेडन सील्स गेंद से अपनी भूमिका निभा चुके थे. ऐसे में अब बारी थी वैसे खिलाड़ी की जो वेस्टइंडीज के लिए बल्ले से एंकर रोल प्ले कर सके. कैरेबियाई टीम के लिए ये काम ब्रैंडन किंग ने किया, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 76 गेंदों पर 82 रन बनाए. इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने एविन लुइस के साथ 109 रन की ओपनिंग साझेदारी भी की. बल्ले से इस दमदार शुरुआत का नतीजा ये रहा कि वेस्टइंडीज ने 36.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही टारगेट चेज कर लिया.

    जेडन सील्स को उनके करियर बेस्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: शहीदों की यादें रहेंगी चिरस्थायी, आंदोलनकारी बलिदानियों की पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं: CM धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं……

    October 2, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गांधी जी का जीवन…..

    October 2, 2026

    बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    October 2, 2026

    रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का लोकार्पण….

    October 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.