Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»क्या सचिन तेंदुलकर से बेहतर थे विनोद कांबली? जानें आंकड़ों के आधार पर तुलना
    खेल

    क्या सचिन तेंदुलकर से बेहतर थे विनोद कांबली? जानें आंकड़ों के आधार पर तुलना

    News DeskBy News DeskDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या सचिन तेंदुलकर से बेहतर थे विनोद कांबली? जानें आंकड़ों के आधार पर तुलना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक ही स्कूल के दो छात्र. एक ही क्रिकेट गुरु के दो शिष्य. स्कूल में जैसे साथ-साथ पढ़े, वैसे ही दोनों ने साथ-साथ क्रिकेट के मैदान पर भी कमाल किए. हम बात कर रहे हैं हिंदुस्तान के दो दमदार क्रिकेटर और जिगरी यार रहे सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की. दोनों ही अपनी क्रिकेट कला में माहिर थे. लेकिन, जैसे पब्लिक सब जानती है, आंकड़े भी इन दोनों की काफी कुछ कहानी बयां कर देते हैं. इसीलिए तो क्रिकेट में आंकड़ों का बड़ा मोल है, जिसके मुताबिक विनोद कांबली, सचिन के मुकाबले बेहतर नजर आते हैं.

    17 टेस्ट के बाद… सचिन Vs कांबली

    सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर 24 साल चला. वहीं विनोद कांबली ने बस 9 साल भारत के लिए खेला. मैचों की संख्या पर जाएंगे तो सचिन के कांबली से काफी ज्यादा दिखेंगे. सचिन ने जहां 200 टेस्ट करियर में खेले वहीं कांबली बस 17 टेस्ट ही खेल सके हैं. ज्यादा मैच यानी कि ज्यादा रन और दूसरे रिकॉर्ड. लिहाजा, हमने बस सचिन के भी उन शुरुआती 17 टेस्ट और उससे जुड़े आंकड़ों को ही कांबली के साथ उनकी तुलना में लिया.

    17 टेस्ट में विनोद कांबली के आंकड़े

    सिर्फ 17 टेस्ट के पैमाने पर विनोद कांबली, सचिन तेंदुलकर से काफी आगे रहे. और, अपनी इस बढ़त को उन्होंने हर मामले में बरकरार रखा. विनोद कांबली ने 17 टेस्ट में 1084 रन बनाए, उनका बैटिंग एवरेज 54.20 था. उनके नाम 2 दोहरे शतक, 4 शतक थे. उनका बेस्ट स्कोर 227 रन था.

    17 टेस्ट में सचिन तेंदुलकर कहां?

    वहीं अगर सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने अपने शुरुआती 17 टेस्ट में केवल 956 बनाए थे. सचिन की बैटिंग एवरेज भी 39.83 थी. वो दोहरा शतक नहीं लगा पाए थे और उनके नाम सिर्फ 3 शतक थे. सचिन का बेस्ट स्कोर नाबाद 148 रन था.

    सचिन पर भारी विनोद कांबली

    मतलब, कांबली ने अपने मित्र सचिन को हर मामले में पछाड़ रखा था, फिर चाहे वो रन हो, औसत, शतक या फिर सबसे बड़ी पारी. करियर के पहले 17 टेस्ट में सचिन, कांबली से हर मामले में पीछे थे.

    हालांकि शुरुआती 17 टेस्ट में सचिन पर अपनी बढ़त बनाए रखने वाले कांबली, फिर क्रिकेट की रेस में ऐसे पिछड़े की वापसी का मौका ही नहीं मिला. नतीजा ये हुआ कि सचिन आगे जाकर वर्ल्ड क्रिकेट का बड़ा नाम बने, वहीं विनोद कांबली कहीं गुमनामी में खो गए.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.