Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»संजय दत्त और ‘खलनायक’: जेल जाने के बाद भी हिट हुई फिल्म, ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने का विवाद
    मनोरंजन

    संजय दत्त और ‘खलनायक’: जेल जाने के बाद भी हिट हुई फिल्म, ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने का विवाद

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संजय दत्त और ‘खलनायक’: जेल जाने के बाद भी हिट हुई फिल्म, ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने का विवाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संजय दत्त: कई बार जिंदगी किसी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहां से वापस जा पाना बहुत मुश्किल होता है. उस वक्त हमें उसका सामना करना ही पड़ता है. कुछ ऐसा ही हुआ था बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त के साथ. जब 19 अप्रैल 1993 को मुंबई में बम धमाके हुए तो अभिनेता को आर्म्स एक्ट और TADA के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था. जब हथकड़ी पहने संजय दत्त जा रहे थे तो ऐसा नहीं था कि लोगों ने उनको पहली बार इस तरीके से देखा था. उसी दौर में अभिनेता की फिल्म खलनायक आने वाली थी. उसके पोस्टर जगह-जगह चिपके थे. जिसमें संजय दत्त के हाथों में हथकड़ी थी और उनके लंबे-लंबे बाल थे. पोस्टर पर लिखा था, 'हां हां, मैं हूं खलनायक'.

    संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद उनकी इमेज पर ये बहुत बड़ा धब्बा था, लेकिन जिस वक्त उन्होंने "खलनायक" साइन की थी उस वक्त वो एक ऐसे स्टार बन चुके थे जो अपने दम पर फिल्म चला सकता है. कहते हैं कि यही वजह है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये फीस ली थी. उस दौर में किसी भी अभिनेता के लिए ये एक बहुत बड़ी रकम थी. कहा जाता है कि जब खलनायक रिलीज हुई तो ये एक बहुत औसत फिल्म थी. लेकिन 90 के दशक में इस फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर्स के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे. यही वजह थी कि "खलनायक" 1993 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.

    "खलनायक" को लेकर कहा जाता है कि इस फिल्म को हिट बनाने के पीछे कई फैक्टर्स थे. लेकिन इसमें से दो फैक्टर्स सबसे बड़े थे, पहला संजय दत्त का जेल जाना और दूसरा इस फिल्म का गाना "चोली के पीछे क्या है". उस दौर में "चोली के पीछे क्या है" गाने को सुनने में भले ही लोगों को परिवार के सामने शर्म आती हो, लेकिन फिर भी इसे चोरी छिपे सुना और देखा जाता था. सुभाष घई की फिल्म का गाना बन तो गया, लेकिन इसे पब्लिक तक पहुंचाना इतना आसान काम नहीं था.

    जब खलनायक की देशभर में लाखों कैसेट्स बिकीं तो चोली के पीछे गाना देखा भी गया और सुना भी गया. रिपोर्ट्स की मानें तो ये गाना सुनने के बाद दिल्ली के एक वकील कोर्ट पहुंच गए और याचिका दायर करते हुए इस गाने को भद्दा, अश्लील और महिला विरोधी बताया. उनका कहना था कि इससे जनता तक गलत मैसेज जा रहा है. मांग की गई कि इस गाने को टीवी पर न दिखाया जाए. लेकिन सुभाष घई इसे मानने के मूड में नहीं थे, तो वो भी जवाब में कोर्ट पहुंच गए.

    हालांकि बाद में ये केस खारिज हो गया तो सुभाष घई को लगा कि पचड़े से मुक्ति मिली. लेकिन तब तक पब्लिक को इस केस की भनक लग गई. फिर क्या था, लोगों ने कागज कलम उठाया और चिट्ठियां लिखीं. CBFC के चेयरपर्सन शक्ति सामंत के पास देशभर से करीब 200 चिट्ठियां पहुंची थीं. उनमें लिखा था कि ये एक बेहूदा गाना है. इसको सुनने के बाद लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं. इसलिए इसे हटाया जाए.

    खबरों की मानें तो "चोली के पीछे क्या है" गाने के खिलाफ देशभर के कई लोग थे, लेकिन कुछ लोग इसके पक्ष में भी थे, उनका कहना था कि ये एक राजस्थानी लोकगीत पर आधारित गाना है और हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है. इसके बाद सुभाष घई ने इस फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजा, तब सेंसर बोर्ड ने फिल्म में सात कट लगाए, जिसमें से तीन "चोली के पीछे क्या है" गाने पर थे. हालांकि बाद में इस गाने में दो ही कट लगे और फिल्म रिलीज की गई. जो लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुई.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….

    October 1, 2026

    वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    October 1, 2026

    महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 1, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल, मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश…..

    October 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.