Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Year Ender 2024: टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ साल, जानें क्या थे इसके बड़े कारण
    खेल

    Year Ender 2024: टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ साल, जानें क्या थे इसके बड़े कारण

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Team India 2024 Achievement: साल 2024 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी शानदार रहा. इस साल भारतीय टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. चाहे वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतना हो या आईसीसी रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल करना हो. यहां तक ​​कि टीम इंडिया ने टी20 मैचों में कई बेहतरीन रिकॉर्ड भी बनाए. ऐसे में यहां जानें कि टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर साल 2024 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए क्यों लकी रहा.

    भारतीय टीम ने जीती टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी
    पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारतीय टीम ने जीती थी. इसके बाद भारतीय टीम को दूसरी बार यह खिताब जीतने के लिए 17 साल तक संघर्ष करना पड़ा. साल 2014 में भारतीय टीम फाइनल में श्रीलंका से हार गई थी. फिर भारतीय टीम ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी जगह बनाई. फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया. जिसे टीम इंडिया ने 7 रन से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

    आईसीसी रैंकिंग के तीनों फॉर्मेट में रहा टीम इंडिया का जलवा
    फिलहाल भारतीय टीम टेस्ट में आईसीसी टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है. वनडे और टी20 में टीम इंडिया पहले नंबर पर है.

    • टेस्ट: साल की शुरुआत में टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर थी. मार्च 2024 में भारत 122 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर था. इसके बाद टेस्ट में कुछ हार के बाद टीम इंडिया नीचे खिसक गई. अब भारतीय टीम 111 की रेटिंग के साथ आईसीसी टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है.
    • वनडे: वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया साल के ज्यादातर समय टॉप पर रही. नवंबर 2024 में भारत ने 118 की रेटिंग के साथ वनडे रैंकिंग में टॉप पोजीशन बरकरार रखा. अब तक भारतीय टीम इस रेटिंग को बरकरार रखने में सफल रही है.
    • टी20: टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में भी साल की जोरदार शुरुआत की. नवंबर 2024 में भारत 268 की रेटिंग के साथ टी20 रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गया. टीम इंडिया अब तक इस रेटिंग को बरकरार रखने में सफल रही है.

    भारतीय टीम ने टी20 में हासिल किए अनमोल रिकॉर्ड

    • भारतीय टीम 2024 में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के मामले में टॉप पर है. 2024 में भारत ने कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से उसने 24 जीते और सिर्फ 2 हारे.
    • भारत ने इस साल टी20 क्रिकेट में 216 छक्के लगाए, जो 2024 में किसी भी टीम द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है.
    • 2024 में भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 शतक लगाए, जो एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.