Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»शेख हसीना का बड़ा बयान, मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश में अशांति का ‘मास्टरमाइंड’ बताया
    विदेश

    शेख हसीना का बड़ा बयान, मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश में अशांति का ‘मास्टरमाइंड’ बताया

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेख हसीना का बड़ा बयान, मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश में अशांति का ‘मास्टरमाइंड’ बताया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने देश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर जमकर निशाना साधा है। हसीना ने अपनी पार्टी अवामी लीग के एक कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लेते हुए कहा कि मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश को अराजकता में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि यूनुस की वजह से ही बांग्लादेश में सामूहिक हत्याएं हो रही हैं और हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, वह इन सबके मास्टरमाइंड हैं। हसीना ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों को लेकर भी यूनुस सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने देश की व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है।

    'योजना के तहत सामूहिक हत्याएं की गईं'

    शेख हसीना ने कहा, '5 अगस्त के बाद से अल्पसंख्यकों, हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के पूजा स्थलों पर हमले बढ़ गए हैं। हम इसकी निंदा करते हैं, नई सरकार में जमात और आतंकवादियों को खुली छूट मिल गई है। हसीना ने कहा कि यूनुस ने सुनियोजित योजना के तहत सामूहिक हत्याएं की हैं। हसीना का यह बयान हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच आया है। इस साल अगस्त में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को पीएम पद और बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था और फिलहाल वह भारत में रह रही हैं।

    'कई लोग मारे जाते'

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लंदन में हो रही पार्टी मीटिंग में ऑनलाइन शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। हसीना ने कहा कि अगर वह सत्ता में बने रहने की कोशिश करतीं तो और खून-खराबा होता। हसीना ने कहा, 'लोग मारे जा रहे थे इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं चली जाऊंगी, मुझे सत्ता में रहने की जरूरत नहीं है। अगर सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाई होतीं तो कई लोग मारे जाते, मैं ऐसा नहीं चाहती थी।'

    'बांग्लादेश फासीवादी शासन की गिरफ्त में है'

    फोन के जरिए अपने संबोधन के दौरान शेख हसीना ने कहा, 'बांग्लादेश अब फासीवादी शासन की गिरफ्त में है, जहां लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म कर दिया गया है। गरीबी उन्मूलन और बुनियादी ढांचे के विकास, लोकतंत्र को मजबूत करने में हमारी सरकार की उपलब्धियां यूनुस के नेतृत्व में बर्बाद हो रही हैं।'

    'मेरी हत्या कर दी जाती'

    हसीना ने आगे कहा कि हथियारबंद भीड़ गणभवन (बांग्लादेश के पीएम हाउस) में आई थी और मेरे पिता मुजीबुर्रहमान की तरह मेरी हत्या करने की योजना थी। ऐसे में मैंने उस समय ढाका छोड़ना ही बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि मैं लोगों की जान बचाने के लिए बांग्लादेश से आई थी लेकिन आज मुझ पर सामूहिक हत्याओं का आरोप लगाया जा रहा है। हकीकत में मोहम्मद यूनुस ने छात्र समन्वयकों के साथ मिलकर एक सुनियोजित योजना के तहत सामूहिक हत्याएं की हैं।

    'कानून से कोई नहीं बच पाएगा'

    बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को लेकर हसीना ने कहा, 'असंवैधानिक तरीके से सत्ता हथियाने वाली यूनुस सरकार अगर ऐसे लोगों को दंडित करने में विफल रहती है, तो उसे मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए भी दंडित किया जाएगा। आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। हमारे देश को नुकसान पहुंचाने वाले हत्यारों और साजिशकर्ताओं को बांग्लादेशी कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा। जिस तरह हमने युद्ध अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, उसी तरह आज के अपराधियों को भी न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। कोई भी कानून से बच नहीं पाएगा।'

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.