Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»साइबर अपराधो पर अकुंश के लिये पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रैनिंग
    मध्यप्रदेश

    साइबर अपराधो पर अकुंश के लिये पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रैनिंग

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साइबर अपराधो पर अकुंश के लिये पुलिसकर्मियों को दी जा रही ट्रैनिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के कारण दिनों-दिन बढ़ रही साइबर ठगी की वारदातो पर अंकुश लगाने और आगामी समय में आने वाली साइबर चुनौतियों से निपटने के लिए भोपाल शहर के सभी थानों में 1 दिसंबर 2024 से साइबर हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जा चुका है। साइबर अपराध का आकंड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। पहले साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिये पीड़ित को साइबर सेल जाकर आवदेन देना पड़ता था। और शहर में एक ही साइबर थाना होने से पीड़ितों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं बीते सालो साइबर अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ने पर साइबर शाखा में पैडिंग शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही थी। इन परेशानियो को दूर करने और आमजन की मदद के लिये 1 दिसंबर से सायबर ठगी के पीड़ित 5 लाख रुपये तक की धोखाधड़ी-ठगी की शिकायत सम्बंधित थानों में कर रहे हैं। साइबर डेस्क के लिये तकनीकी रुप से प्रशिक्षित पुलिस टीम की आवश्यता भी बढ़ गई है। इसके लिये पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, कार्यक्षमता और तकनीकी नॉलेज बढ़ाने के लिये 3 दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। 

    थानों की साइबर हेल्प डेस्क में काम करेंगे प्रशिक्षित पुलिसकर्मी
    ट्रैनिंग लेने वाले प्रशिक्षित पुलिसकर्मी थानों में संचालित साइबर हेल्प डेस्क में टीम वर्क का काम करते हुए साइबर अपराधों में जॉच अधिकारी की मदद करेगें। गौरतलब है की साइबर हेल्प डेस्क के सफल संचालन के लिये करीब 400 पुलिसकर्मियों को पूर्व में तकनीकी रुप से प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण के अवसर पर पुलिस उपायुक्त क्राइम अखिल पटेल ने बताया कि साइबर क्राइम आने वाले समय में पुलिस और आमजनों के लिए बड़ी चुनौती बनेगी। ठग दिनों दिन अनके तरीकों से आमजनों को ठग रहे हैं। थानों में प्राप्त शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर पीड़ित की मदद करें तथा कार्यकुशलता का उपयोग करते हुए तकनीकी नॉलेज के आधार पर इनवेस्टिगेशन करें और अपराध की तह तक जाये। जरूरत पड़ने पर साइबर तकनीकी टीम या साइबर फोरेंसिक लैब की मदद लें। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान ने साइबर क्राइम अनुसंधान में आने वाली तकनीकी परेशानियां, अन्य प्रदेशों से समन्वय और जॉच के दौरान जुटाये जाने वाले डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज़ आदि के सम्बंध में उपयोगी जानकारी दी। 

    भोपाल के 37 थानों में 1 दिसंबर को हुई है साइबर हेल्प डेस्क की शुरुआत
    गौरतलब है की पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की कार्यकुशलता, तकनीकी नॉलेज बढ़ाने एवं बेहतर छानबीन के लिये नगरीय पुलिस भोपाल के 37 थानों के निरीक्षक से आरक्षक स्तर के लगभग 400 अधिकारी,कर्मचारी को पूर्व में 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में एनसीसीआपी, जेएमआईएस एवं सीईआईआर पोर्टल तथा साइबर क्राइम की रोकथाम, टेक्निकल एनालिसिस, पब्लिक अवेयरनेस, इन्वेस्टिगेशन इत्यादि से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इसी कड़ी में 9 से 12 दिसंबर तक 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र चलाया जा रहा है, जिसमें साइबर क्राइम की टेक्निकल टीम द्वारा प्रशिक्षण के दौरान साइबर क्राइम की शिकायत को किस प्रकार से पोर्टल पर अपलोड करना, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स इत्यादि से जानकारी मंगाना एवं बैंक से अकाउंट डिटेल, डाटा रिकवरी, सीडीआर एनालिसिस, ई-साक्ष्यों एवं फिजिकल साक्ष्य को एकत्रित करना, अपराधियों की गिरफ्तारी, रिमांड, इत्यादि में सम्बंध में बारीकी से बताया गया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Dehradun News: जनरेटर रूम में जहरीला धुआं भरने से दो इंजीनियरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    October 1, 2026

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026

    कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    September 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Dehradun News: जनरेटर रूम में जहरीला धुआं भरने से दो इंजीनियरों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    October 1, 2026

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.