Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती» केजरीवाल ने काट दिए 31 में से 18 विधायकों के टिकट
    राजनीती

     केजरीवाल ने काट दिए 31 में से 18 विधायकों के टिकट

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     केजरीवाल ने काट दिए 31 में से 18 विधायकों के टिकट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए आम आदमी पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में पदयात्रा करके सियासी माहौल बनाने में जुटे हैं तो अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने से भी नहीं कतरा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रखी है। इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली में नो-रिपीट फॉर्मूले का दांव भी आजमा रही है और आधे से ज्यादा विधायकों के टिकट काटे हैं। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 20 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, जिसमें मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, आदिल अहमद खान, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू और जितेंद्र शंटी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस तरह दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 31 सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने अपने दो विधायकों की सीट बदली है और 18 विधायकों के टिकट काटे हैं। मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला की सीट बदल दी है। आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में पांच विधायकों के टिकट काटे तो दूसरी लिस्ट में 13 विधायकों का टिकट काट दिया है। इस तरह घोषित 31 में से कुल 18 विधायकों को अरविंद केजरीवाल ने इस बार टिकट नहीं दिया। इस तरह आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने आधे से ज्यादा विधायकों के टिकट काट दिए हैं और उनकी जगह पर नए चेहरों को उतारा है। अरविंद केजरीवाल ने कृष्ण नगर सीट से एसके बग्गा के बेटे विकास बग्गा को प्रत्याशी बनाया है तो चांदनी चौक से विधायक प्रहलाद सिंह साहनी के बेटे पूरनदीप सिंह साहनी (सेबी) को टिकिट दिया है। पूरणदीप सहनी अभी पार्षद हैं। इसके अलावा नरेला से शरद चौहान का टिकट काटकर उनकी जगह पर दिनेश भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। आदर्श नगर से पवन शर्मा का टिकट काटकर मुकेश गोयल को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह देवली सीट से प्रकाश जरवाल की जगह प्रेम चौहान को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने तिमारपुर से दिलीप पांडेय का टिकट काटकर सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को प्रत्याशी बनाया है। मुंडका से धर्मपाल लाकड़ा का टिकट काटकर जसबीर कालरा, जनकपुरी से राजेश ऋषि का टिकट काटकर प्रवीण कुमार, बिजवासन से बीएस जून का टिकट काटकर सुरेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। पालम से भावना गौड़ की जगह जोगिंदर सोलंकी, त्रिलोकपुरी से रोहित मेहरौलिया की जगह अंजना पारचा, शाहदरा से राम निवास गोयल की जगह जितेंद्र शंटी, मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस की जगह आदिल अहमद खान को टिकट मिला। अरविंद केजरीवाल ने पहली सूची में मटियाला से मौजूदा विधायक गुलाब सिंह यादव का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह कांग्रेस से आए सुमेश शौक़ीन को प्रत्याशी बनाया गया है। सीलमपुर से मौजूदा विधायक अब्दुल रहमान की जगह जुबेर अहमद को टिकट दिया गया है। किराड़ी से निवर्तमान विधायक ऋतुराज झा के बदले बीजेपी से आए अनिल झा को टिकट दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में दो मौजूदा विधायकों की सीट बदल दी है। मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज के बजाए जंगपुरा से और राखी बिड़लान को मंगोलपुर के बजाए मादीपुर से टिकिट दिया है। पटपड़गंज से अवध ओझा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। ऐसे ही गांधी नगर से नवीन चौधरी(दीपू) को फिर से बनाया गया उम्मीदवार, पिछली बार हार गए थे। रोहिणी से आप ने प्रदीप मित्तल, गांधी नगर से दीपू चौधरी और पटेल नगर से प्रवेश रतन को उम्मीदवार बनाया है। अरविंद केजरीवाल ने ऐसे ही अपने मौजूदा विधायकों के टिकट नहीं काटे बल्कि सोची-समझी रणनीति के तहत दांव खेला है। अरविंद केजरीवाल ने एक सर्वे कराया था, जिसमें कई मौजूदा विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर की बात सामने आई थी। माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को उतारा है। इसके जरिए विधायकों के खिलाफ उपजी सत्ता विरोधी को मात देने की स्टैटेजी है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार से ज्यादा नाराजगी विधायकों को लेकर है। यही वजह है कि पुराने चेहरों की जगह नए चेहरों को उतारकर मास्टरस्ट्रोक चला है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण’, ’वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, 8 केंद्रों पर बैन’…..

    May 31, 2026

    सुशासन तिहार: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भारती का सपना, पक्के घर की चाबी ने बदली जिंदगी…..

    May 31, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से कम लागत में ज्यादा उत्पादन, नैनो उर्वरकों का संतुलित उपयोग मिट्टी में पोषक तत्वों को बनाए रखने में करता है मदद – किसान भूषण साहू…..

    May 31, 2026

    जोगियाडेरा पीपरापारा बस्ती को मिली बड़ी सौगात: 90 लाख रुपये की सड़क परियोजना का भूमिपूजन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.