Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बॉयोलॉजी के चैप्टर को समझाने के लिये छात्राओ को दिखाई पोर्न मूवी, प्रैक्टिकल के नाम किया रेप
    मध्यप्रदेश

    बॉयोलॉजी के चैप्टर को समझाने के लिये छात्राओ को दिखाई पोर्न मूवी, प्रैक्टिकल के नाम किया रेप

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉयोलॉजी के चैप्टर को समझाने के लिये छात्राओ को दिखाई पोर्न मूवी, प्रैक्टिकल के नाम किया रेप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मोबाइल फोन को कोचिंग टीचर ने कर दिया था फॉर्मेट, पुलिस ने फोरेंसिक जॉच के लिये भेजा 
    आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, घर की सर्चिंग कर जप्त किये जायेगें कम्प्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव

    भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में दो बहनों से रेप के आरोपी कोचिंग टीचर वीरेंद्र त्रिपाठी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जेल भेजने से पहले पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त किया है, लेकिन आरोपी इसे पहले ही फॉर्मेट कर चुका था। पुलिस ने मोबाइल से डाटा रिकवर करने के लिए उसे फोरेंसिक जॉच के लिये भेजा है। अब पुलिस आरोपी के घर की सर्चिंग कर उसके कम्प्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव जैसे पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्त करेगी। पुलिस ने पीड़ित बहनों के बयान दर्ज किए हैं। जॉच में सामने आया कि आरोपी बॉयोलॉजी विषय की पढ़ाई के दौरन मानव प्रजनन के चैप्टर को समझाने के बहाने छात्राओ को पोर्न मूवी दिखाते हुए प्रैक्टिकल के नाम उनके साथ दुष्कर्म किया था। 

    यह थी घटना
    शर्मनाक घटना में थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोला थाना क्षेत्र में रहने वाली चचेरी बहनो में एक 14 साल की किशेारी 8वीं और 20 साल की पीड़िता 12वीं क्लास की पढ़ाई निजी स्कूल से कर रही हैं। दोनों एक ही घर में रहती हैं, और थाना इलाके में ही स्थित रीत नगर में आरोपी वीरेंद्र त्रिपाठी के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। आरोप है, की वीरेंद्र ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ अशलील हरकते करता था। उसके डर के कारण नाबालिग चुप रही, डर का फायदा उठाकर आरोपी आए दिन उसके साथ अशलील छेड़खानी करने लगा। लगातार हरकतें करने के बाद वीरेंद्र ने किशोरी को अक्टूबर महीने से एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कोचिंग में आने वाले दूसरे बच्चों से अलग समय पर बुलाना शुरु कर दिया, अकेले बुलाने के बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। परेशान नाबालिग ने इसकी जानकारी उस समय परिवार वालो को न देते हुए इसी कोचिंग में पढ़ने वाली अपनी बड़ी बहन को दी। इस पर 10 अक्टूबर को बड़ी बहन अपनी छोटी बहन के साथ उसकी ट्यूशन टाइमिंग के समय उसके साथ कोचिंग सेंटर पहुंची और वीरेंद्र की हरकतो को लेकर विरोध करते हुए उसकी शिकायत करने की धमकी दी। इस पर वीरेंद्र ने दोनो बहनो को एक कमरे में बंधक बनाते हुए बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए डराया और फिर दोनों बहनो के साथ अशीललता की। आरोपी ने दोनो को धमकी दी की उसने दोनों के आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए हैं, अब अगर उन्होनें घटना के बारे में किसी से भी शिकायत की वह उन फोटो को वायरल कर उन्हें और उनके परिवार को उनके रिश्तेदारो और मोहल्ले में बदनाम कर देगा। उसकी धमकी और बदनामी के डर के कारण दोनो बहनें चुप रह गई, उनकी खामोशी देख आरोपी कोचिंग टीचर वीरेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को दोनों बहनों को एक साथ पढ़ने के लिये कोचिंग बुलाया और कोचिंग में ही उनके साथ ज्यादती कर डाली। आरोपी 14 साल की पीड़ित का 8 और 20 साल की पीड़ित का 2 महीने से दैहिक शोषण कर रहा था। 

    बॉयोलॉजी का चैप्टर समझाने के बहाने रोका था
    पीड़िता बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी साइंस के चैप्टर ह्यूमन री-प्रोडक्शन को अच्छे से समझाने के नाम पर पोर्न मूवी दिखाता था। 5 दिसंबर की सुबह उसने उसे सुबह के बैच में बुलाया। और 10 बजे सभी की छुट्टी कर दी लेकिन उसे एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोक लिया। बाद में उसे किताब रखने के बहाने ऊपर वाले कमरे में भेजा और वहॉ उसे पोर्न वीडियो दिखाई। इसके बाद आरोपी ने चैप्टर का प्रैक्टिकल समझाने के नाम पर बलपूर्वक उसके साथ गलत काम किया।

    आरोपी कोचिंग टीचर के खिलाफ दर्ज की गई है रेप की दो एफआईआर, एक में पॉक्सो एक्ट की धारा भी
    वीरेंद्र की घिनौनी हरकत की जानकारी लगने पर परिवार वाले दोनों बेटियों को लेकर शनिवार रात ही थाने पहुंच गये थे। पुलिस ने शुरुआती कार्यवाही के बाद आधी रात को ही दोनों पीड़िताओ की शिकायत पर कोचिंग टीचर के खिलाफ दो अलग-अलग दुष्कर्म के मामले दर्ज किए है। वहीं नाबालिग छात्रा से रेप के प्रकरण में उसके खिलाफ पॉक्सो की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

    विवाहित और दो बच्चो का पिता है, आरोपी कोचिंग टीचर
    38 साल का आरोपी कोचिंग टीचर वीरेंद्र त्रिपाठी शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी घरेलू महिला है। वीरेंद्र अपने घर के ही हॉल में कोचिंग चलाता है। सुबह से शाम तक की टाइमिंग में उसके चार दर्जन से अधिक स्टूडेंटस बच्चे पढ़ने आते थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.