Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»‘भगवान राम’ के किरदार पर बोले रणबीर कपूर, बताया अपने जीवन का सबसे बड़ा अनुभव
    मनोरंजन

    ‘भगवान राम’ के किरदार पर बोले रणबीर कपूर, बताया अपने जीवन का सबसे बड़ा अनुभव

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘भगवान राम’ के किरदार पर बोले रणबीर कपूर, बताया अपने जीवन का सबसे बड़ा अनुभव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिछले साल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' देने के बाद रणबीर कपूर अब जल्द ही नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजी फिल्म 'रामायण' में 'भगवान राम' के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उनके साथ इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी 'माता सीता' के किरदार में नजर आने वाली हैं. ये उनका पहला हिंदी डेब्यू है. इसके अलावा भी फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं. 

    एक वीडियो में रणबीर को पहली बार 'रामायण' में अपने 'भगवान राम' के किरदार के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है. रणबीर ने अपने किरदार को लेकर बात की. रणबीर ने 'भगवान राम' का रोल निभाना उनके लिए एक सपना जैसा बताया और वे इस मौके को लेकर बेहद 'हंबल' महसूस कर रहे हैं. उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा जा रहा है. साथ ही फैंस उनको इस किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 

    इस फिल्म का हिस्सा बनकर हैं खुश
    रणबीर ने कहा, 'मैं अभी 'रामायण' पर काम कर रहा हूं, जो सबसे बड़ी कहानी है. मेरे बचपन के दोस्त नमित मल्होत्रा, जो इस बुक को बेहद जुनून से बना रहे हैं, ने बेहतरीन कलाकारों और क्रिएटिव टीम को जोड़ा है. ये फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही है'. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने 'रामायण' के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है और दूसरे पार्ट की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे. उन्होंने कहा, 'ये दो पार्ट्स में है. मैंने पहले पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है और दूसरे पार्ट की शूटिंग जल्दी शुरू करूंगा'. 

    कन्नड़ सुपरस्टार यश हैं को-प्रोड्यूस
    उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, 'इस कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. ये एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय संस्कृति, परिवार और पति-पत्नी के रिश्ते को सिखाती है'. रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा, नितेश तिवारी की 'रामायण' में कन्नड़ सुपरस्टार यश भी नजर आने वाले हैं, जो 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे. साथ ही वे इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं. यश ने हाल ही में कहा, 'अगर किरदार को सही तरीके से पेश नहीं किया गया, तो फिल्म नहीं बन पाएगी'. 

    दो भाग में रिलीज होगी ये फिल्म 
    उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, 'इतनी बड़ी बजट की फिल्म बनाने के लिए हमें ऐसे एक्टर्स की जरूरत थी जो एक साथ आ सकें'. अगर इस फिल्म के बारे में ज्यादा बात करें तो इसमें अरुण गोविल और लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो फिल्म में 'दशरथ और कैकेयी' के किरदार में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल 'हनुमान' के किरदार में नजर आ सकते हैं. हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. 
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.