Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Siraj-Head Fight: एडिलेड टेस्ट में सिराज और हेड की नोकझोंक, ICC लेगी ये एक्शन
    खेल

    Siraj-Head Fight: एडिलेड टेस्ट में सिराज और हेड की नोकझोंक, ICC लेगी ये एक्शन

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Siraj-Head Fight: एडिलेड टेस्ट में सिराज और हेड की नोकझोंक, ICC लेगी ये एक्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुकाबले के दौरान काफी गर्मा-गर्मी हुई. इस पिंक बॉल टेस्ट के दौरान सिराज काफी आक्रामक नजर आए. मार्नस लाबुशेन के बाद उनकी ट्रेविस हेड से भी लड़ाई हो गई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के फैंस उनके पीछे पड़ गए और उन्हें चिढ़ाने लगे थे. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और मीडिया भी उनकी आलोचना करती नजर आई. हालांकि, सिराज ने हेड के आरोपों को बाद में खारिज किया और उन्हें झूठा बताया था. अब उनकी लड़ाई का मामला आईसीसी तक पहुंच गया है और वह दोनों खिलाड़ियों पर एक्शन भी लेने वाली है.

    आईसीसी लेगी ये एक्शन

    आईसीसी ने अब इस मामले को संज्ञान में लिया है और दोनों खिलाड़ियों को अनुशासनात्मक सुनवाई के लिए बुलाया है. इस दौरान वह दोनों का पक्ष सुनेगी. हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों चिंता करने की बात नहीं है, क्योंकि उन्हें किसी भी तरह का सस्पेंशन नहीं झेलना पड़ेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, जो फुटेज कैमरे में कैद हुए हैं, उसके लिए आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट में बहुत कम सजा है. बता दें एडिलेड में हुए पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन सिराज और हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी.

    हेड ने 140 रन ठोक दिए थे, जिसके बाद सिराज ने उन्हें स्विंगिंग यॉर्कर पर बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए थे. हेड ने आउट होने बाद कुछ कहा, जिस पर सिराज ने रिएक्ट करते हुए कुछ बोला और ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते हुए सेंड ऑफ दिया. साथ ही वह एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते हुए भी दिखे थे. एडिलेड हेड का होम ग्राउंड है. इस मैदान पर उनके साथ ऐसा बर्ताव देख ऑस्ट्रेलियाई फैंस बाउंड्री लाइन पर सिराज को चिढ़ाने लगे थे.

    किसने-किसको दी गाली?

    दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हेड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने ऐसा दावा किया था कि उन्होंने सिराज को अच्छी गेंद के लिए तारीफ की थी. लेकिन बदले में अपशब्द सुनने को मिला. वहीं सिराज ने तुरंत उनकी बात को गलत ठहराया था. उन्होंने दावा किया कि पहले हेड ने गाली दी, जिसके बदले में उन्होंने भी एग्रेसिव रिएक्शन दिया. हालांकि, दोनों खिलाड़ी खेल के तीसरे दिन मामले को सुलझाते हुए नजर आए थे. सिराज ने अपनी बैटिंग के दौरान हेड से बातचीत की थी और गलतफहमी को खत्म करने की कोशिश की थी. इसके बाद माना जा रहा है कि ये लड़ाई खत्म हो चुकी है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पोषण 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन से ही कुपोषण पर लगेगा निर्णायक अंकुश : संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव…..

    April 20, 2026

    अतिरिक्त पीठ की स्थापना उपभोक्ता मामलों के शीघ्र निपटारे की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल : न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया….

    April 20, 2026

    बदलते कोरबा – संवरते कोरबा की एक और निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंज – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 20, 2026

    बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन……

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.