Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»मोबिक्विक का आईपीओ 11 दिसंबर से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और जीएमपी की पूरी डिटेल
    व्यापार

    मोबिक्विक का आईपीओ 11 दिसंबर से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और जीएमपी की पूरी डिटेल

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोबिक्विक का आईपीओ 11 दिसंबर से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और जीएमपी की पूरी डिटेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिनटेक कंपनी- वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड अपना आईपीओ ला रही है। यह देश की सबसे डिजिटल पेमेंट्स कंपनियों में शामिल है। मोबिक्विक आईपीओ से 572 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसका आईपीओ ग्रे मार्केट में काफी धूम मचा रहा है। मोबिक्विक ने इससे पहले दो बार आईपीओ लाने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरी मौके पर प्लान टाल दिया था।

    Mobikwik IPO की पूरी डिटेल
    मोबिक्विक ने आईपीओ के लिए 265 से 279 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
    इसका लॉट साइज 53 शेयरों का है यानी आपको कम से कम 14,787 रुपये लगाने होंगे।
    मोबिक्विक के आईपीओ को 11 से 13 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है।
    शेयरों का अलॉटमेट 16 दिसंबर को होगा और रिफंड की प्रक्रिया 17 दिसंबर को शुरू होगी।
    डीमैट में शेयर क्रेडिट 17 दिसंबर को होंगे, वहीं शेयर मार्केट में लिस्टिंग 18 दिसंबर को होगी।

    Mobikwik IPO का GMP कितना है?
    मोबिक्विक के आईपीओ को ग्रे मार्केट में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल 95 रुपये का चल रहा है। इस हिसाब से मोबिक्विक के आईपीओ की लिस्टिंग 374 रुपये पर हो सकती है और निवेशकों को 34.05 फीसदी का शानदार लिस्टिंग गेन मिल सकता है। ग्रे मार्केट एक अनधिकृत बाजार है, जहां आईपीओ की लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है। हालांकि, यहां पर शेयरों का भाव काफी तेजी से ऊपर-नीचे होता रहता है।

    Mobikwik IPO के पैसों का यूज कैसे करेगी
    मोबिक्विक के आईपीओ में पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी जारी होगी। कंपनी आईपीओ से मिलने वाले 572 करोड़ रुपये को अलग-अलग काम में खर्च करेगी। यह फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में ऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पेमेंट सर्विसेज के विस्तार में 135 करोड़ रुपये लगाएगी। वहीं, 107 करोड़ रुपये एआई, मशीन लर्निंग और टेक्नोलॉजी की रिसर्च एवं डेवलपमेंट में जाएंगे। पेमेंट डिवाइसेज पर पूंजीगत व्यय के लिए 70.2 करोड़ रुपये का खर्च होगा।

    Mobikwik का बिजनेस और वित्तीय प्रदर्शन
    मोबिक्विक मई 2024 तक भारत में सबसे बड़ी मोबाइल वॉलेट कंपनी थी। यह मोबाइल वॉलेट के अलावा भी कई तरह की वित्तीय सेवाएं देने लगी है। इसमें मोबिक्विक ZIP और ZIP EMI जैसे क्रेडिट प्रोडक्ट्स शामिल हैं। साथ ही, कंपनी अपने वॉलेट, UPI और Zaakpay के जरिए डिजिटल पेमेंट और मोबिक्विक एक्स्ट्रा के जरिए पीयर-टू-पीयर लेंडिंग देती है। Mobikwik का वित्त वर्ष 2024 के लिए रेवेन्यू 875 करोड़ रुपये का था। इसे 14.08 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट हुआ था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.