Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»दिल्ली चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया की सीट बदली, अवध ओझा को पटपड़गंज से मिला टिकट
    राजनीती

    दिल्ली चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया की सीट बदली, अवध ओझा को पटपड़गंज से मिला टिकट

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली चुनाव के लिए मनीष सिसोदिया की सीट बदली, अवध ओझा को पटपड़गंज से मिला टिकट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी है। मनीष सिसोदिया की सीट इस बार बदल दी गई है। उन्हें दिल्ली की पटपड़गंज सीट से टिकट न देकर जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने पटपड़गंज से अवध ओझा को मैदान में उतारा है। विधानसभा सीट बदले जाने पर पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की पहली प्रतिक्रिया आई है।

    मैं खुद को राजनेता नहीं, शिक्षक मानता हूं- सिसोदिया

    पार्टी की दूसरी सूची में अपना नाम देखने के बाद मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का आभार जताया है। सिसोदिया ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल और पार्टी ने मुझ पर विश्वास दिखाया है और मुझे जंगपुरा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है। मैं खुद को राजनेता नहीं, शिक्षक मानता हूं।' 

    शिक्षक के लिए पटपड़गंज से बेहतर कोई सीट नहीं

    इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'पटपड़गंज मेरे लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं था, बल्कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति का केंद्र था। जब अवध ओझा जी पार्टी में शामिल हुए और उनके चुनाव लड़ने की मांग उठी, तो मैं बस यही सोच रहा था कि शिक्षक (ओझा सर) के लिए पटपड़गंज से बेहतर कोई सीट नहीं हो सकती।

    एक शिक्षक को पटपड़गंज की जिम्मेदारी सौंपकर खुशी- सिसोदिया

    सिसोदिया ने कहा, 'मुझे पटपड़गंज की जिम्मेदारी दूसरे शिक्षक को सौंपकर खुशी हो रही है। मैं अब जंगपुरा में सबके साथ वही काम करने को तैयार हूं, जो मैंने पटपड़गंज में शिक्षा, सेवा और विकास के लिए किया है।

    पटपड़गंज से जंगपुरा तक मेरा संकल्प दृढ़ है

    अंत में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरे लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, ईमानदारी और जनकल्याण का माध्यम है। पटपड़गंज से जंगपुरा तक मेरा संकल्प दृढ़ है। दिल्ली को बेहतर बनाना है।'

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.