Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»किराए के मकान में छापे जा रहे थे नकली नोट, 2.32 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद
    छत्तीसगढ़

    किराए के मकान में छापे जा रहे थे नकली नोट, 2.32 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किराए के मकान में छापे जा रहे थे नकली नोट, 2.32 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नकली नोटों का चलन पिछले कुछ दिनों से चर्चा में था। शनिवार को लवन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 2.32 लाख के नकली नोट बरामद किए हैं। इन्होंने नकली नोट छापने के लिए रायपुर के भटगांव में एक मकान किराए पर लिया था। यहां नोट छापने के बाद ये बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण इलाकों में लाकर बेचते थे। 

    दो जालसाजों से मशीन और 2.32 लाख जब्त

    इसके अलावा ये इन्हें प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी सप्लाई करते थे। मुखबिर की सूचना पर लवन पुलिस ने रविवार को शहर के जिला सहकारी बैंक के पीछे अंधेरे खंडहर में दबिश दी। यहां दो आरोपी पकड़े गए। ये नकली नोट बाजार में खपाने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुवन साहू उर्फ ​​भूपेश (25) और तुषार साहू उर्फ ​​सोनू (26) के रूप में हुई। दोनों लवन के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी हैं। पुलिस ने मौके पर ही दोनों के पास से 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट बरामद किए। इनकी कुल कीमत 6400 रुपए थी। इसके बाद रायपुर के भटगांव स्थित उनके निवास पर जाकर उनसे और नकली नोट बरामद किए गए। साथ ही नोट छापने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन और कागज भी जब्त किए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नकली नोटों के मामलों में सतर्क रहने को भी कहा गया है।

    चलाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भेजे जाते थे नोट

    पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रिंटर मशीन, प्रिंटर पेपर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल कर नकली नोट छापते थे। यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से नकली नोटों का कारोबार चला रहा था।

    आरोपियों ने बताया कि वे 100, 200 और 500 रुपए के नोटों की नकल करते थे। इन्हें प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर भेजकर बाजार में चलाते थे। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी के होने की बात भी बताई है, जो अभी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा…..

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा…..

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.