Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»झारखंड के नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में किया मत्था टेक
    राज्य

    झारखंड के नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में किया मत्था टेक

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड के नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी के अंदाज में किया मत्था टेक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांचीः झारखंड के सबसे गरीब और युवा विधायक जयराम महतो बिना चप्पल-जूता पहने खाली पैर ही विधानसभा पहुंचे। डुमरी विधानसभा सीट से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में प्रवेश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज में मत्था टेकर सदन के प्रवेश द्वार को "प्रमाण" किया। मत्था टेकने के बाद ही जयराम महतो विधानसभा के अंदर घुसे। विधानसभा में प्रवेश करने के वक्त भी उनके पैरों में चप्पल नहीं था।

    युवाओं के मुद्दों पर उठाएंगे आवाज
    झारखंड के सबसे गरीब विधायक रहे जयराम महतो ने संसदीय राजनीति का सफर शुरू करने के पहले जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंदाज में सदन में प्रवेश किया, उसके बाद उनके समर्थकों को उम्मीद है कि वो अपने वादे के मुताबिक युवाओं की आवाज, रोजगार, स्थानीय नीति और झारखंड के हित के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाएंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर भाषण देने वाले जयराम महतो आम युवाओं की तरह जींस और टी-शर्ट पहनते हैं। आक्रमक भाषण शैली के कारण युवाओं में खासे लोकप्रिय जयराम महतो विधायक के रूप में शपथ लेने के लिए सोमवार को विधानसभा भी उसी अंदाज में पहुंचे।

    JLKM ने 71 सीटों पर लड़ा चुनाव
    30 वर्षीय जयराम महतो ने पिछले कुछ दिनों में झारखंड की राजनीति में हलचल मचा रखी है। विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 के बाद जयराम महतो की पार्टी JLKM ने सिर्फ एक सीट हासिल की, लेकिन उनकी पार्टी ने सबसे अधिक 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़कर करीब 12 लाख वोट हासिल किए। जयराम महतो की पार्टी के वोट के कारण ही बीजेपी और आजसू पार्टी समेत कई अन्य उम्मीदवारों का सियासी गणित गड़बड़ा गया। JLKM उम्मीदवारों के कारण बीजेपी को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

    नानी के साथ बिता बचपन
    झारखंड में 81 निर्वाचित विधायकों में जयराम महतो की संपत्ति सबसे कम है। वो खुद भी बताते हैं कि उनका जीवन संघर्षों भरा रहा है। जयराम महतो का संघर्ष मां के गर्भ से ही शुरू हो चुका था और जन्म के कुछ ही दिनों पर अंधविश्वास के कारण नानी उन्हें अपने साथ ले गईं। वो अपनी मां का दूध भी पी नहीं सके। जयराम बताते हैं कि उनके जन्म के पहले उनके दो बड़े भाईयों की जन्म के कुछ दिनों बाद हो गई थी, जिसके बाद गांव-घर के लोगों का मानना था कि जिस घर में वो रहते थे, उस घर में जरूर किसी न किसी का साया है, इसी कारण बच्चे की मौत हो रही है। इसी कारण जन्म के बाद नानी उन्हें अपने साथ ले गईं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.