Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»वैशाली जिले में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, छोटे सरकार हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार
    राज्य

    वैशाली जिले में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, छोटे सरकार हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वैशाली जिले में पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, छोटे सरकार हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में पुलिस और पटना STF ने मिलकर छोटे सरकार हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दानापुर कोर्ट में हुए अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार हत्याकांड में ये सभी आरोपी हैं. इसमें मुख्य आरोपी मिथलेश कुमार भी शामिल है जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था. STF ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ये कामयाबी हासिल की है. 15 दिसंबर 2023 को दानापुर कोर्ट में पेशी के दौरान अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने मिथलेश कुमार पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था.

    बरामद हुए 7 मोबाइल, 2 XUV वाहन
    सूचना मिली थी कि मिथलेश कुमार किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वैशाली जिले में आया हुआ है. इस दौरान वहां जमकर फायरिंग भी की गई थी. इस सूचना के आधार पर वैशाली DIU की टीम, वैशाली थानाध्यक्ष और STF की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई. जैसे ही घेराबंदी की खबर अपराधियों को मिली, वे कार में सवार होकर भागने लगे. गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 7 मोबाइल, एक राउटर, दो XUV वाहन और एक जाली सिमकार्ड बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से बातचीत करते थे, जो बरामद किए गए हैं. वाहन पर पुलिस का स्टिकर लगा था, जिसको लेकर पुलिस ने अलग से FIR दर्ज किया है.

    मिथलेश कुमार समेत 6 आरोपियों की गिरफ्तारी
    वैशाली के SP ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य अपराधी मिथलेश कुमार दानापुर कोर्ट में छोटे सरकार की हत्या में शामिल था और फरार था. मिथलेश कुमार पर हत्या और लूट समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में आरोप हैं. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर नवादा गांव निवासी मिथलेश कुमार, सरैया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी रोशन कुमार, सदर थाना क्षेत्र के अल्कापुरी निवासी पवन कुमार, जैतपुर नवादा के दीपक कुमार, सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी मनीष कुमार और बरुराज थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी रोशन कुमार मिश्रा शामिल हैं.

    कबुलनामे में शूटरों ने किया खुलासा
    गिरफ्तार शूटरों ने कबूल किया कि उन्हें छोटे सरकार की हत्या के लिए सुपारी मिली थी. सुपारी के पैसे मिथलेश कुमार के जरिए दिए गए थे. छोटे सरकार के खिलाफ हत्या समेत कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज थे. छोटे सरकार की हत्या दानापुर कोर्ट में पेशी के दौरान दिनदहाड़े परिसर में ही की गई थी. घटना के समय पुलिस ने हत्या में शामिल शूटर समरजीत कुमार उर्फ सैम और तहसील जलाल उर्फ एड्डी को पकड़ा था. दोनों गोबसाही प्रभात नगर मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं.सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.