Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»32.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, आज से उठान में आएगी तेजी
    छत्तीसगढ़

    32.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, आज से उठान में आएगी तेजी

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    32.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, आज से उठान में आएगी तेजी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में 14 नवंबर से अब तक राज्य में 32.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है. अब तक राज्य में 6.80 लाख किसान अपना धान बेच चुके हैं. वहीं, अब तक धान का उठाव नहीं होने से खरीदी केंद्रों में परेशानी हो रही थी. अब तक 22 राइस मिल संचालकों ने खरीदी केंद्रों से सिर्फ 2335.64 मीट्रिक टन धान का उठाव किया है. अब सोमवार से धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव तेज हो जाएगा. शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा के बाद राइस मिल एसोसिएशन ने धान का उठाव करने का फैसला लिया है.

    किसानों को 6807 करोड़ 82 लाख करोड़ का भुगतान

    इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था. इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल हैं. इस वर्ष 2739 खरीदी केंद्रों के जरिए 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का अनुमान है. अब तक राज्य में 6.80 लाख किसान अपना धान बेच चुके हैं. इसके एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 6807 करोड़ 82 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। यह धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। वहीं, धान खरीदी केन्द्रों पर शिकायत एवं निराकरण के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिनका नंबर 0771-2425463 है। इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके धान बेचने वाला कोई भी किसान अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।

    धान खरीदी केन्द्रों में 72,194 गठान बारदाने उपलब्ध

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 4 लाख गठान नए बारदाने की आवश्यकता है, जिसके विरूद्ध 3.51 लाख नए बारदाने राज्य को प्राप्त हो चुके हैं। शेष बारदाने आगामी 15 से 20 दिनों में प्राप्त हो जाएंगे। अब तक धान खरीदी के लिए पीडीएस बारदाने के 32392 गठान, मिलर बारदाने के 23078 गठान तथा किसान बारदाने के 10176 गठान का उपयोग किया जा चुका है।

    खरीदी केन्द्रों पर उपयोग के लिए 18985 गठान पीडीएस बारदाने तथा 54209 गठान मिलर बारदाने उपलब्ध हैं। इसके अलावा यदि किसान स्वयं के बारदाने में धान लेकर आ रहा है तो उसे 25 रुपए प्रति गठान का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को भुगतान के लिए सरकार ने अपेक्स बैंक को 11 करोड़ 23 लाख रुपए जारी कर दिए हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 30, 2026

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.