Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»साल 2024 के अंत में शनि देव की बदलेगी चाल, 2025 में इन 4 राशि वालों को होगा धन-लाभ!
    धर्म

    साल 2024 के अंत में शनि देव की बदलेगी चाल, 2025 में इन 4 राशि वालों को होगा धन-लाभ!

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साल 2024 के अंत में शनि देव की बदलेगी चाल, 2025 में इन 4 राशि वालों को होगा धन-लाभ!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कर्मफल दाता शनि देव समय-समय पर अपनी राशि व नक्षत्र में बदलाव करते रहते हैं. इस समय शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं. नक्षत्र की बात करें तो शनि शतभिषा नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं. दिसंबर में शनि अपने नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे. शनि के नक्षत्र परिवर्तन का भी असर 12 राशियों के जीवन में अच्छा या फिर बुरा पड़ता है. बता दें कि शनि इस समय राहु के नक्षत्र शतभिषा में विराजमान है. लेकिन आने वाली 27 दिसंबर को वह नक्षत्र परिवर्तन करके पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को साल 2025 में लाभ मिलने वाला है. आइए जानते हैं शनि के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ.

    मेष राशि : शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं. लाभेश में शनि के होने से इस राशि के जातकों को किसी न किसी तरह से धन की प्राप्ति हो सकती है. लंबे समय समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. लंबे समय से अटकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है. घर, संपत्ति या फिर वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. इसके साथ ही स्वार्थी लोगों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, वरना आपका फायदा उठा सकते हैं.

    वृषभ राशि : इस राशि में शनि दसवें भाव में विराजमान है. भाग्य के स्वामी होने के कारण आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकते हैं. गुरु के नक्षत्र में जाने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. दसवें भाव में शनि और लग्न भाव में गुरु विराजमान है. ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है. आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं. करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिल सकता है. इसके साथ ही तरक्की और वेतन वृद्धि हो सकती है. शनि के मार्गी अवस्था में इस नक्षत्र में आने से कई यात्राएं भी कर सकते हैं.

    कन्या राशि : पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके शनि छठे भाव में रहने वाले हैं. मार्गी गति से इस नक्षत्र में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है. डिफेंस, वकील और डॉक्टरों के लिए ये अवधि काफी अच्छी साबित हो सकती है. योग, साधना में आपका काफी अधिक लगाव हो सकता है . व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है.

    वृश्चिक राशि : इस राशि में शनि चौथे भाव में रहने वाले हैं. इसके साथ ही शनि गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. बता दें कि गुरु सातवें भाव में विराजमान होंगे. ऐसे में इस राशि के जातक कुछ नया काम आरंभ कर सकते हैं. इससे आपको लाभ के साथ आनंद आएगा. इसके साथ ही शनि ढैय्या बना रहे हैं. ऐसे में मन में कई उलझनें हो सकती है. लेकिन इससे आप आसानी से निकल जाएंगे. गुरु की कृपा से आपको करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है. पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र में भी काफी लाभ हो सकता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.