Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»मंगल का रत्न है मूंगा, दोष की शांति के साथ आत्मविश्वास की कमी करता है दूर! जानें इसके फायदे
    धर्म

    मंगल का रत्न है मूंगा, दोष की शांति के साथ आत्मविश्वास की कमी करता है दूर! जानें इसके फायदे

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंगल का रत्न है मूंगा, दोष की शांति के साथ आत्मविश्वास की कमी करता है दूर! जानें इसके फायदे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आपने अक्सर लोगों को कई तरह के रत्न पहने देखा होगा, जिसमें लाल कलर का मूंगा रत्न भी शामिल है. रत्नों का लोगों के जीवन पर काफी अच्छा प्रभाव रहता है. रत्न शास्त्र के अनुसार, लाल मूंगा धारण करने से लोगों को कई तरह के लाभ मिलते हैं. ऐसी मान्यता है कि लाल रंग का मूंगा रत्न पहनने से लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है और ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, तेज का प्रतीक माना जाता है. मूंगा पहनने से लोगों को दुश्मनों से छुटकारा मिलता है और जीवन आने वाली बाधाओं से मुक्ति मुक्ति मिलती है. इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने लगती है.

    रत्न शास्त्र के मुताबिक, मूंगा रत्न धारण करने से व्यक्ति का आलस्य दूर होता है. इस रत्न को पहनने से व्यक्ति के विचारों में स्पष्टता आती है और सभी कामों को समय के अंदर पूरा करने का साहस मिलता है. पहनने से व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है. जिन लोगों को चिंता या अवसाद ज्यादा रहता है, उन्हें मूंगा जरूर धारण करना चाहिए.

    हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है मूंगा : लाल रंग का मूंगा रत्न हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है. इसको केवल वे लोग पहन सकते हैं जो मेष, वृश्चिक राशि वाले हों या लग्न में सिंह, धनु, मीन राशि वाले हों. यदि उनकी कुंडली में मांगलिक दोष हो तो ऐसे व्यक्ति को मूंगा धारण करने से लाभ मिलता है. मूंगा मांगलिक दोष के प्रभाव को कम करता है. इसको लेकर एक जरूरी ये बात है कि जो लोग मूंगा के साथ नीलम रत्न पहनते हैं उन्हें नुकसान उठना पड़ सकता है. इसलिए मूंगा पहनने वाले लोग नीलम रत्न न पहनें.

    इन राशियों के लिए मूंगा लाभकारी : मूंगा रत्न समुद्र के अंदर पाया जाता है. दरअसल मूंगा एक प्रकार की लकड़ी होती है और इसका रंग लाल होता है. रत्न शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति की लग्न मेष, वृश्चिक हो या सिंह, धनु, मीन हो, वह लोग मूंगा पहन सकते हैं. क्योंकि मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है. साथ ही अगर कुंडली में मंगल ग्रह उच्च का विराजमान हो तो भी मूंगा पहना जा सकता है. वहीं अगर कुंडली में मंगल और गुरु की युति बन रही हो तो एक साथ मूंगा और पुखराज धारण कर सकते हैं. लेकिन मूंगा के साथ नीलम और पन्ना नहीं पहनना चाहिए. अन्यथा नुकसान हो सकता है.

    मूंगा पहनने से क्या लाभ होता है

        मूंगा धारण करने से व्यक्ति के अंदर साहस आता है साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. मेडिकल क्षेत्र से जुड़े छात्रों को मूंगा पहनने से काफी लाभ होता है.
        किसी व्यक्ति में अगर आत्मविश्वास की कमी हो या फिर जो सपनों में डर जाता हो तो वह अपनी कुंडली दिखाकर मूंगा धारण कर सकते हैं.
        यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मांगलिक दोष हो तो ऐसे व्यक्ति को मूंगा धारण करना से लाभ मिलता है. मूंगा मांगलिक दोष के प्रभाव को कम करता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.