Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ की वन-ऑन-वन मीटिंग्स
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ की वन-ऑन-वन मीटिंग्स

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ की वन-ऑन-वन मीटिंग्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) में आये निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग्स की और नर्मदापुरम संभाग में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की। आरआईसी से नर्मदापुरम में औद्योगिक गतिविधियों में और अधिक तेजी आएगी। राज्य सरकार उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा, कृषि व्यवसाय, वस्त्र उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और आईटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश को साझेदारी के अवसरों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्द्धमान ग्रुप के चेयरमैन और एमडी श्री एस.पी. ओसवाल, ट्राइडेंट लिमिटेड के चेयरमैन श्री राजिंदर गुप्ता, शक्ति पंप इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी श्री दिनेश पाटीदार, सागर सीमेंट के डायरेक्टर श्री राजेश बंसल, विश्वराज समूह के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री सारंग लखानी, नर्मदा शुगर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी श्री विवेक माहेश्वरी, नेटलिंक के श्री अनुराग श्रीवास्तव, फ्यूज एनर्जी सप्लाई के जॉइंट एमडी श्री पवन गर्ग, केएन ग्रुप के डायरेक्टर श्री संजय श्रीमाल, भुवि आईटी समूह के सुब्बू नटराजन और जमना हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के श्री अभिषेक चौकसे से चर्चा की और उन्हें मध्यप्रदेश में नि:संकोच निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन और संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी निवेशकों को राज्य में उपलब्ध श्रम संसाधन, व्यापार अनुकूल नीतियों और प्रोत्साहनों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग, स्टार्ट-अप्स और नवाचारों को उपयुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और इसके माध्यम से सतत् विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने की अपनी दूरदर्शी सोच साझा की, जिसकी निवेशकों ने सराहना की। निवेशकों ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश के लिए उद्योग-अनुकूल नीतियों को मजबूत किया है, जिससे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को तेज़ी से बढ़ावा मिल रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव की बड़ी पहल, सड़क हादसों के लिए बनेगी एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव की बड़ी पहल, सड़क हादसों के लिए बनेगी एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का श्रमिक कल्याण मिशन तेज, 5 नई योजनाएं और मेडिकल मोबाइल वैन की शुरुआत…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का श्रमिक कल्याण मिशन तेज, 5 नई योजनाएं और मेडिकल मोबाइल वैन की शुरुआत…..

    July 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: पेपर लीक के खिलाफ केंद्र का बड़ा कदम, सीएम धामी बोले- युवाओं के साथ न्याय होगा…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव की बड़ी पहल, सड़क हादसों के लिए बनेगी एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…..

    July 23, 2026

    Uttarakhand News: मुख्य सचिव की बड़ी पहल, सड़क हादसों के लिए बनेगी एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली…..

    July 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.