Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दवा खाने के बाद चलकर सुईआरा जंगल पहुंचा चोटिल हाथी
    छत्तीसगढ़

    दवा खाने के बाद चलकर सुईआरा जंगल पहुंचा चोटिल हाथी

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा  कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिडिया क्षेत्र में पैरों में आयी चोट व मोच के कारण चलने में असमर्थ हुए हाथी का वन विभाग के द्वारा ईलाज कराने तथा गुड़ के साथ दवा खिलाने के बाद अब उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
            बताया जा रहा हैं की हाथी चलकर सुईआरा जंगल पहुंच गया है। वन विभाग द्वारा उसकी लगातार निगरानी की जा रही है। रात भर वन अमला उसकी निगरानी करता रहा। इस दौरान हाथी चलकर पिडिया क्षेत्र से सुईआरा व बड़मार पहुंचने के बाद फिर वापस सुईआरा जंगल पहुंच गया। इस हाथी के नाला में गिरकर चोटिल होने की खबर मिलते ही वन विभाग में हडक़ंप मच गया था। संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और हाथी की स्थिति जानकारी लेने के साथ उपचार की व्यवस्था कराई। हाथी को पशु चिकित्सो की सलाह पर अपरान्ह 3 बजे गुड़ के साथ दवा खिलाई गयी। दवा खाने के लगभग 1 घंटे बाद इसका असर हुआ और हाथी चलने लगा। चलते-चलते पहले बड़मार फिर सुईआरा के जंगल पहुंच गया। अधिकारियों के निर्देश पर वनअमला इसकी रात भर निगरानी करते रहे।
            हाथी को पिडिया क्षेत्र में नाले के पास लंगड़ाता देख लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए थे और भीड़ भी लग गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस के साथ वनविभाग के जवानों को तैनात किया गया। इस बीच 49 हाथियों का दल ग्राम बोतली पहुंच गया है। इस दल ने उत्पात मचाते हुए फसल को रौंद दिया जबकि पेट्रोल पंप के पास सुभाष नामक एक ग्रामीण के बाड़ी में घुस कर वहां लगे सब्जी व अन्य पौधों को तहस-नहस कर दिया। ग्राम बोतली में हाथियों द्वारा उत्पात मचाये जाने की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंच कर नुकसानी के आंकलन में जुट गया।
            कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में एक बार फिर 12 हाथियों का दल पहुंच गया है। हाथियों के इस दल को सुबह वन परिसर के जंगल में विचरण करते हुए देखा गया। यह दल एक दिन पहले भी धरमजयगढ़ का रूख किया था। वहां लगभग 24 घंटे रहने के बाद फिर कुदमुरा लौट आया। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। उधर कटघोरा वन मंडल में भी हाथियों का उत्पात नहीं थम रहा है। यहां के पसान रेंज के सेम्हरा सर्किल में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं, जिन्होने गत रात्रि हरदेवा एवं चिकनी नामक ग्राम में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने ग्रामीणों के खलिहान में रखे धान की खरही तथा अरहर की फसल को चट कर दिया। इतना ही नहीं हरदेवा में मानकुंवर पति राय सिंह नामक महिला के घर का दरवाजा तोड वहां रखे चावल को चट कर कुछ घरेलु सामानों को भी नुकसान पहुंचाया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.