Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के स्टैंड और कामकाज से असंतुष्ट, करेंगी नेतृत्व?
    राजनीती

    ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के स्टैंड और कामकाज से असंतुष्ट, करेंगी नेतृत्व?

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ममता बनर्जी इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के स्टैंड और कामकाज से असंतुष्ट, करेंगी नेतृत्व?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बयान कहा है कि ‘इंडिया’ ब्लॉक के गठन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिन्हें नेतृत्व का जिम्मा मिला है और वे सही तरह से निभा नहीं कर पाते हैं तो ममता इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। ममता इसके पहले भी कई मौकों पर ‘इंडिया’ ब्लॉक का नेतत्व करने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा चुकी हैं।
    हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा था कि कांग्रेस को संसद में सिर्फ अडानी का मुद्दा ही दिखता है। विपक्षी नेताओं में ममता पहली नेता हैं जिन्होंने बांग्लादेश के मुद्दे पर सकारात्मक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सेना की तैनाती की पहल करनी चाहिए। ममता का यह बयान तब आया है, जब कांग्रेस के वरिष्ठ लीडर मणिशंकर अय़्यर और सलमान खुर्शीद ममता बनर्जी के ठीक उलट बोल रहे हैं कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। ममता के इन दो बयानों से साफ है कि वे इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस के स्टैंड और कामकाज से असंतुष्ट हैं।
    याद रहे कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर ही तणमूल कांग्रेस का गठन किया था। उनके कांग्रेस छोड़ने की वजह थी कि वे बंगाल की तत्कालीन वाम मोर्चा की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही थीं, लेकिन कांग्रेस नरमी बरत रही थी। ममता ने बंगाल में वाम दलों की तरह कांग्रेस को भी नेस्तनाबूद करने में कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस से ममता की खुन्नस इससे समझी जा सकती है कि इंडिया ब्लॉक में रहते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से कोई समझौता नहीं किया। वाम दलों की तरह कांग्रेस को किनारे कर दिया था।
    साल 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी को जब तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला, तब ममता ने विपक्षी एकता का अभियान चलाया था। विपक्ष को एक करने की उनकी अवधारणा में कांग्रेस कहीं नहीं थी। वह यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मिलीं। मुंबई जाकर एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उन्होंने मुलाकात की थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी उनकी कई मुलाकातें हुई थीं। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव तो ममता को अपनी बहन ही बताते हैं। हेमंत सोरेन से उन्होंने बात की। आड़े वक्त हेमंत सोरेन की उन्होंने मदद भी की थी, लेकिन उनकी इन मुलाकातों-बातों में कांग्रेस का जिक्र कहीं नहीं था। यह अलग बात है कि शरद पवार की वजह से तब माहौल नहीं बन पाया। पवार ने साफ कह दिया कि कांग्रेस को छोड़ विपक्षी एकता की बात बेमानी है। 2023 में बिहार में महागठबंधन का नेता रहते नीतीश कुमार ने जब विपक्षी एकता की पहल की और ममता बनर्जी से मिलने वे कोलकाता गए तो ममता की सलाह पर ही विपक्षी नेताओं की पहली बैठक पटना में रखी गई। इसके पीछे भी उनकी राजनीतिक चाल थी। वे जानती थीं कि दिल्ली में बैठक हुई तो कांग्रेस हावी हो जाएगी। खैर, पटना की बैठक में पहली बार विपक्ष के नेता एक साथ बैठे। जब नामकरण का समय आया तो ममता ने ‘इंडिया’ नाम का समर्थन किया था।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.