Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट दस विकेट से जीता, भारतीय टीम की करारी हार
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट दस विकेट से जीता, भारतीय टीम की करारी हार

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट दस विकेट से जीता, भारतीय टीम की करारी हार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एडीलेड । ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भारतीय टीम को दस विकेट से हराकर बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारतीय टीम तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 175 रनों पर ही आउट हो गयी। इस प्रकार ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए केवल 19 रन बनाने थे जो उसके सलामी बल्लेबाजों नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा ने बिना किसी नुकसान के चार ओवरों में ही बना लिए। भारतीय टीम ने गुलाबी गेंद से खेले गये दिन-रात के इस मैच के तीसरे ही दिन समर्पण कर दिया।
    इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाज मिचेल स्टार्क सहित ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाये और पहली पारी में 44.1 ओवर में ही 180 रनों पर आउट हो गये। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ट्रेविस हेड के शतक से अपनी पहली पारी में 337 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 157 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 36.5 ओवर में 175 रनों पर ही सिमट गयी। दोनों ही पारियों में सारे विकेट तेज गेंदबाजों को मिले। पहली पारी में स्टार्क ने सबसे अधिक 6 विकेट जबकि दूसरी पारी में कप्तान पैट कमिंस ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए।
    इससे पहले आज सुब भारतीय टीम ने दूसरे दिन के 5 विकेट पर 128 रनों से आगे खेलते हुए तीसर दिन सबसे पहले ऋषभ पंत 28 का विकेट खोया। ऋषभ अपने दूसरे दिन के स्कोर में बिना एक भी रन जोड़े बिना पेवेलियन लौट गये। इस प्रकार 128 के स्कोर पर भारतीय टीम का छठा विकेट गिरा। नीतीश ने पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी सबसे अधिक 42 रन बनाए और किसी प्रकार भारतीय टीम को ने 166 रन तक पहुंचाया। इसके बाद नीतीश कैच आउट हुए। इस प्रकार भारतीय टीम का नौवा विकेट गिरा। अंतिम विकेट मो सिराज के रुप में गिरा और इसके साथ ही भारतीय टीम हार गयी। थर्डमैन पर लपके गए. वे नौवें बैटर के तौर पर आउट हुए. इसके 9 रन बाद सिराज के आउट होते ही भारतीय टीम 175 रन पर ऑलआउट हो गई।  इस जीत के साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिक में शीर्ष पर पहुंच गयी है। वहीं भारतीय टीम तीसरे नंबर पर फिसल गयी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.