Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»बीजेपी का बड़ा आरोप: अमेरिकी विदेश विभाग डीप स्टेट के जरिए पीएम मोदी को निशाना बना रहा है
    राजनीती

    बीजेपी का बड़ा आरोप: अमेरिकी विदेश विभाग डीप स्टेट के जरिए पीएम मोदी को निशाना बना रहा है

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजेपी का बड़ा आरोप: अमेरिकी विदेश विभाग डीप स्टेट के जरिए पीएम मोदी को निशाना बना रहा है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहली बार अमेरिकी विदेश विभाग पर डीप स्टेट के जरिए भारत को अस्थिर करने और पीएम मोदी को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. इसके साथ ही BJP सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाया है. संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भारत की प्रगति को बाधित करने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं.

    संबित पात्रा ने कहा कि OCCRP (ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट) को अमेरिकी विदेश विभाग और अरबपति जॉर्ज सोरोस जैसे "डीप स्टेट" से जुड़े लोगों द्वारा वित्तीय सहायता मिल रही है. पात्रा ने आरोप लगाया कि यह समूह प्रधानमंत्री मोदी और भारत की छवि को खराब करने के लिए बेबुनियाद रिपोर्ट छाप रहे हैं.

    50% फंडिंग अमेरिकी विदेश विभाग से मिलती है
    पात्रा ने दावा किया कि हमारे पास सबूत हैं कि OCCRP को 50% फंडिंग अमेरिकी विदेश विभाग से मिलती है. उन्होंने OCCRP पर आरोप लगाया कि वह अडाणी ग्रुप और सरकार के बीच रिश्तों को लेकर झूठे और बेबुनियाद आरोपों के जरिए भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि OCCRP की रिपोर्टों के जरिए ही राहुल गांधी संसद का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. पात्रा ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए हैं. BJP ने आरोप लगाए हैं कि पिछले 4 सालों में संसद में राहुल गांधी ने जो भी मामला उठाया है, वो उन्होंने OCCRP की रिर्पोट के बाद उठाया है. चाहे वो अडानी का मामला हो या फिर पेगासस हो ये सब सोची समझी साजिश के तहत उठाए गए मामले हैं.

    कांग्रेस के पास पश्चिमी देशों में कोई मददगार
    BJP ने कहा कि ऐसा मालूम होता है कि कांग्रेस के पास पश्चिम देशों में कोई है, जो नेरेटिव सेट करने में मदद करता है. जो पर्दे के पीछे से काम कर रहा है. भाजपा ने कहा कि डीप स्टेट का स्पष्ट उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाकर भारत को अस्थिर करना था. संसद सत्र से ठीक पहले अडानी मामले पर कई आर्टिकल छापे गए. जिसके बाद से ही संसद में अडानी मामले पर हंगामा किया जा रहा है. BJP की तरफ से लगाए इन आरोपों को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गलत बताया है, और संसदीय नियम के उल्लंघन का आरोप लगाया है. थरूर ने इस मामले पर BJP से माफी मांगने की बात कही है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.