Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ला सकते हैं ये ड्रीम प्रोजेक्ट
    मध्यप्रदेश

    बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ला सकते हैं ये ड्रीम प्रोजेक्ट

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ला सकते हैं ये ड्रीम प्रोजेक्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन के लिए प्रयासरत है। केंद्र सरकार भी उद्यमियों खासकर महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। लेकिन, कुछ अड़चनों और प्रगतिवादी सोच न होने की वजह से योजनाएं और महिला उद्यमियों के सपने परवान नहीं चढ़ पाते।

    साथ ही महिला उद्यमियों को अपनी पहचान बनाने में भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। मध्यप्रदेश वुमन एसोसिएशन ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर यानी मावे की चेयरपर्सन अर्चना भटनागर ने मीडिया से खास बातचीत में महिला उद्यमियों की समस्याएं बताईं। 
     
    मावे की चेयरपर्सन ने साझा की कुछ खास बातें

    महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक है कि एक बहु-स्तरीय फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स की स्थापना की जाए। यह कॉम्प्लेक्स शहरी क्षेत्रों में होना चाहिए, जिससे महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय के लिए दूर नहीं जाना पड़े। इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, जैसे कच्चे माल की आपूर्ति से लेकर व्यवसाय की शुरुआत तक। यह कॉम्प्लेक्स महिला बाजार के लिए एक अलग पहचान के साथ विकसित किया जाना चाहिए, ताकि यह उनकी आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा कर सके।

    भोपाल में इस प्रकार के कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर काम चल रहा है या नहीं, इस पर हमारी सरकार से मांग की गई है। जबलपुर में इस संबंध में एक प्रोजेक्ट फाइल प्रस्तुत की गई है, और अब हम इसके कार्यान्वयन का इंतजार कर रहे हैं। यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, और सरकार की भी इस दिशा में सकारात्मक सोच है। हालांकि, फाइल को अंतिम स्वीकृति के लिए भेजने में कुछ बाधाएं आती रहती हैं। हमारी मांग है कि इस परियोजना के लिए भूमि आवंटित की जाए, ताकि महिला उद्यमियों के लिए व्यवसाय करना सरल हो सके।

    वर्तमान में महिलाएं अपने कार्य को घर से संचालित कर रही हैं, लेकिन यह स्थिति स्थायी नहीं है। अधिकांश महिला उद्यमी अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर में कार्यरत हैं, जिससे उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दिशा में एक मजबूत ढांचे की आवश्यकता है, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही, सरकार को महिला उद्यमियों के लिए खरीद नीति को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। हाल ही में, महिला उद्यमियों से 3 प्रतिशत सामान खरीदने का नियम लागू किया गया है, लेकिन इसे और बढ़ाने की आवश्यकता है।

    समाज और सरकार की दृष्टि महिला उद्यमियों के प्रति सकारात्मक नहीं है। अक्सर उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता और न ही घर, परिवार, या समाज से अपेक्षित सहयोग मिलता है। इस सोच में बदलाव लाना आवश्यक है, ताकि समानता का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके। हमारी कोशिश है कि इस दिशा में जागरूकता बढ़े और महिला उद्यमियों को उनके हक और अवसर मिल सकें।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    International Yoga Day: पहाड़ से मैदान तक योगमय हुई देवभूमि, आम से खास तक हर किसी ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के दन्या में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज; कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणाएं….

    June 21, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के दन्या में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज; कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणाएं….

    June 21, 2026

    योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day: पहाड़ से मैदान तक योगमय हुई देवभूमि, आम से खास तक हर किसी ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    June 21, 2026

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    June 21, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के दन्या में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज; कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणाएं….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.