Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»Pushpa 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम, दो दिन में 400 करोड़ की कमाई
    मनोरंजन

    Pushpa 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम, दो दिन में 400 करोड़ की कमाई

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Pushpa 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम, दो दिन में 400 करोड़ की कमाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide Day 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में ऐसा धमाल मचा रही है जैसा इतिहास में कभी कोई फिल्म नहीं मचा पाई है. फिल्म को रिलीज हुए अभी 2 दिन हुआ है और इन दो दिनों में ही फिल्म ने इतने पैसे कमा लिए हैं जो कई सारी बड़ी फिल्में लाइफटाइम नहीं कमा पाती हैं. फिल्म भारत में तो अच्छा कलेक्शन कर ही रही है साथ ही ये फिल्म विदेशों में भी महफिल लूटती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई के दो दिन के आंकड़े आ गए हैं और इन दो दिनों में ही फिल्म ने 400 करोड़ से ज्यादा बंटोर लिए हैं. अगर फिल्म इसी लय में कमाई करेगी तो क्या बाहुबली और क्या RRR, सारे रिकॉर्ड्स ताश के पत्ते की तरह बिखरते नजर आएंगे.

    2 दिन में पुष्पा ने कितने कमाए?

    पुष्पा 2 फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन की कमाई का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया. फिल्म ने बाहुबली और आर आर आर के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया और ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बना दिया. फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 275.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इतिहास रच दिया. इसके बाद रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे दिन भी फिल्म ने अपनी इस लय को दुनियाभर में बरकरार रखा है. फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपये से ज्यादे का हो गया है.

    भारत में भी मचाया धमाल

    भारत में भी इस फिल्म का अलग ही जलवा नजर आ रहा है. फिल्म ने भारत में दो दिनों में 265.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म को भारत में बहुत प्यार मिल रहा है. इस बार तो फिल्म को साउथ से भी ज्यादा हिंदी में पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने भारत में पहले दिन 164.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने दूसरे दिन 90 करोड़ रुपये कमाए हैं. पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन का कलेक्शन तो भारत में डाउन हुआ है लेकिन इसके फिल्म के आंकड़ों की शोभा में कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है. फिल्म का 2 दिनों का कलेक्शन भारत में शानदार है और ऐसा लगता है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में भी कमाई के नए कीर्तिमान रचेगी. फिल्म को एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है. इसका ये फिल्म फायदा उठा सकती है और सबसे ज्यादा वीकेंड की कमाई वाली फिल्म बन सकती है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026

    किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.