Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»टीम इंडिया ने ट्रेविस हेड को दिए 2 जीवनदान, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जमाया शतक
    खेल

    टीम इंडिया ने ट्रेविस हेड को दिए 2 जीवनदान, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जमाया शतक

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीम इंडिया ने ट्रेविस हेड को दिए 2 जीवनदान, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जमाया शतक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीम इंडिया के लिए ट्रेविस हेड नाम का सिर दर्द खत्म दूर होने का नाम ही नहीं ले रहा है. पिछले डेढ़ साल से भारत के खिलाफ कई बड़े मुकाबलों में हैरतअंगेज पारियां खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने फिर अपना जलवा दिखा दिया. एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन ट्रेविस हेड ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ एक और शतक जमा दिया. ट्रेविस हेड को इस दौरान टीम इंडिया का भी साथ मिला, जिसने शतक से ठीक पहले 7 गेंदों के अंदर कैच लेने के दो मौके गंवा दिए.

    शनिवार 7 दिसंबर को मैच के दूसरे दिन एडिलेड ओवल के अपने होम ग्राउंड में ट्रेविस हेड पहले सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरे. बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड ने 3 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर कदम रखे थे. इस वक्त टीम का स्कोर 103 रन था और जसप्रीत बुमराह अपना जलवा दिखा रहे थे. शुरुआत में संभल कर खेलते हुए हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिकर टीम को संभाला और भारत के स्कोर के करीब ले गए. इस दौरान लाबुशेन आउट हो गए लेकिन हेड ने पहले सेशन में ही अपना अर्धशतक पूरा कर दिया.

    घर में लगाया तीसरा शतक

    लंच के बाद दूसरे सेशन में तो ट्रेविस हेड ने हमला ही बोल दिया और सिर्फ 111 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. उन्होंने अपने शतक तक पहुंचने के दौरान 10 चौके और 3 छक्के जमा लिए थे. ये ट्रेविस हेड के करियर का 8वां और भारत के खिलाफ कुल दूसरा टेस्ट शतक है. इससे पहले वो पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत के खिलाफ सेंचुरी लगा चुके थे. वहीं अपने घरेलू मैदान पर उनका ये तीसरा शतक है और ये ज्यादा खास है. एक तो वो कुछ ही दिनों पहले पिता बने थे. दूसरा, मैच के दूसरे दिन 50 हजार से भी ज्यादा दर्शक उनका ये शतक देखने के लिए मैदान पर मौजूद थे, जिनमें उनकी पत्नी और उनके बच्चे और दोस्त भी शामिल थे.

    7 गेंद में 2 बार मिला जीवनदान

    हेड की बल्लेबाजी जितनी दमदार थी, उनकी किस्मत भी उतनी ही अच्छी थी. कई बार गेंद से चकमा खाने के अलावा दो बार उन्हें जीवनदान भी मिला, वो भी शतक से ठीक पहले. हेड जब 76 रन पर थे, तब रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर उन्होंने ऊंचा शॉट खेल दिया. सिराज मिड ऑन से पीछे की ओर दौड़े और लंबी डाइव भी लगाई लेकिन वो कैच नहीं लपक सके. हालांकि ये मुश्किल कैच था लेकिन ऐसे हालात में ये बड़ी मुश्किल से मिला एक मौका था.

    फिर अगले ओवर में ही हर्षित राणा की गेंद पर हेड ने कट शॉट खेला और बल्ले का किनारा लगा लेकिन गेंद विकेटकीपर और दूसरी स्लिप के बीच से निकल गई. पहली स्लिप की पोजिशन पर ये कैच था लेकिन वहां कोई फील्डर नहीं था और गेंद 4 रन के लिए चली गई. पंत ने डाइव लगाकर कैच की कोशिश भी नहीं की और इस तरह हेड को 7 गेंद में 2 जीवनदान मिल गए, जिसकी सजा उन्होंने शतक जमाकर दी.

    7 गेंद में 2 बार मिला जीवनदान

    हेड की बल्लेबाजी जितनी दमदार थी, उनकी किस्मत भी उतनी ही अच्छी थी. कई बार गेंद से चकमा खाने के अलावा दो बार उन्हें जीवनदान भी मिला, वो भी शतक से ठीक पहले. हेड जब 76 रन पर थे, तब रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर उन्होंने ऊंचा शॉट खेल दिया. सिराज मिड ऑन से पीछे की ओर दौड़े और लंबी डाइव भी लगाई लेकिन वो कैच नहीं लपक सके. हालांकि ये मुश्किल कैच था लेकिन ऐसे हालात में ये बड़ी मुश्किल से मिला एक मौका था.

    फिर अगले ओवर में ही हर्षित राणा की गेंद पर हेड ने कट शॉट खेला और बल्ले का किनारा लगा लेकिन गेंद विकेटकीपर और दूसरी स्लिप के बीच से निकल गई. पहली स्लिप की पोजिशन पर ये कैच था लेकिन वहां कोई फील्डर नहीं था और गेंद 4 रन के लिए चली गई. पंत ने डाइव लगाकर कैच की कोशिश भी नहीं की और इस तरह हेड को 7 गेंद में 2 जीवनदान मिल गए, जिसकी सजा उन्होंने शतक जमाकर दी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.