Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»पृथ्वी शॉ को धोखा देने वाले लोगों का किया खुलासा, शिवसेना MLA ने किया सनसनीखेज दावा
    खेल

    पृथ्वी शॉ को धोखा देने वाले लोगों का किया खुलासा, शिवसेना MLA ने किया सनसनीखेज दावा

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पृथ्वी शॉ को धोखा देने वाले लोगों का किया खुलासा, शिवसेना MLA ने किया सनसनीखेज दावा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कभी टीम इंडिया के फ्यूचर स्टार के रुप में देखे जा रहे पृथ्वी शॉ आज बुरे दौर से गुजर रहे हैं. ना ही उनकी शारीरिक फिटनेस उनके साथ है और ना ही उनका बल्लेबाजी फॉर्म. क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गजों ने पृथ्वी शॉ को इस बुरे समय में सलाह दी है. वहीं अब महाराष्ट्र के कलिना से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक संजय पोतनीस ने युवा क्रिकेटर को लेकर सनसनीखेज दावा किया है और उन्होंने क्रिकेटर के करीबियों पर उन्हें धोखा देने और उनका फायदा उठाने का आरोप लगाया है.

    पृथ्वी शॉ का फायदा उठा रहे लोग
    विधायक संजय पोतनीस ने से बातचीत में पृथ्वी को लेकर कहा कि, ‘उनका खेल बुरा नहीं है, उनके आस-पास के लोग अलग-अलग तरह के हैं. कोई भी उनके खेल का ख्याल नहीं रख रहा है, सब उसका फायदा उठा रहे हैं. इस समय कोई भी उनके साथ नहीं है, वह खुद पर निर्भर हैं. उनके बाद किसी ने उसकी देखभाल नहीं की.’ साथ ही विधायक ने दावा किया कि शॉ के करीबी लोग उनके साथ धोखा कर रहे हैं और उनके करीबियों को पृथ्वी के क्रिकेट करियर की बिलकुल भी फिक्र नहीं है.

    विधायक ने गिफ्ट किया था फ़्लैट
    बता दें कि संजय पोतनीस पहले पृथ्वी शॉ और उनकी फैमिली की मदद कर चुके हैं. वहीं अब एक बार फिर से उन्हें युवा क्रिकेटर की चिंता हो रही है. बता दें कि विधायक पहले पृथ्वी की फैमिली को मुंबई के सांताक्रूज में एक फ्लैट दे चुके हैं जिससे पृथ्वी को विरार से क्रिकेट के लिए यात्रा करने में आसानी होती थी.

    IPL 2025 में नहीं बिके शॉ
    पृथ्वी शॉ साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे. इसके बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री हुई थी. उन्होंने साल 2018 में टेस्ट डेब्यू किया था और पहले ही टेस्ट में शतक जड़ दिया था. इसके बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री ने तो उन्हें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा जैसा बता दिया था. उन्होंने IPL में भी खूब धूम मचाई. लेकिन जल्द ही उनका करियर अर्श से फर्श पर आ गया. हाल ही में उन्हें मुंबई की रणजी टीम से फिटनेस के चलते बाहर कर दिया गया था. पृथ्वी को सबसे बड़ा झटका उस समय लगा जब उन्हें IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन….

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 33 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र शुभारंभ में हुए शामिल…..

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.