Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»इंग्लैंड का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन बनाने वाली पहली टीम
    खेल

    इंग्लैंड का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन बनाने वाली पहली टीम

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंग्लैंड का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन बनाने वाली पहली टीम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंग्लैंड की टीम इन दिनों 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर है. बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम ने पहले मुकाबले जबरदस्त जीत हासिल की थी और सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने टेस्ट में 5 लाख रन बनाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली टीम बन गई है. इंग्लैंड ने ये कारनामा अपनी दूसरी पारी के दौरान शनिवार 7 दिसंबर को किया.

    1082 टेस्ट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन बनाकर इतिहास रच दिया है. उसने ये कारनामा 1082 टेस्ट मैच में किया है. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम है. इंग्लैंड के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है. उसने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 428794 रन बनाए हैं. वहीं भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में 278700 रन बना चुकी है.

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम ही है. इस टीम के बल्लेबाज अभी तक 929 टेस्ट शतक लगा चुके हैं. इस मामले में भी ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है, जिसके बल्लेबाजों ने अभी तक 892 टेस्ट शतक लगाए हैं. वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने अभी तक 552 टेस्ट शतक लगाए हैं.

    सीरीज जीतने के कगार पर इंग्लैंड

    वेलिंगटन टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 280 रन बनाए थे. वहीं न्यूजीलैंड की टीम को 125 रन पर ढेर कर दिया था और 155 रन की बढ़त ले ली थी. वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 76 ओवर में 4.97 की औसत से 378 रन ठोक दिए हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसकी कुल बढ़त 533 रन की हो गई है. इस पारी में इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज अर्धशतक जड़ चुके हैं. बेन डकेट ने 92 रन, जैकब बेथेल ने 96 रन और हैरी ब्रूक ने 55 रन बनाए.

    वहीं जो रूट 73 रन बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद. इससे पहले ब्रूक ने पहली पारी में 123 रन की शतकीय पारी खेली थी. इस तरह इंग्लैंड ने पूरी तरह इस मैच पर अपनी पकड़ बना ली है. मौजूदा स्थिति में वह इस मुकाबले को भी जीतते हुए नजर आ रही है. अगर ऐसा होता है सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा. हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं क्योंकि वह पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो चुकी है.

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मौसम का असर: केदारनाथ में पाइपलाइन जमी, केरल में ट्रेन का इंजन बेपटरी; MP में बारिश की चेतावनी

    October 22, 2026

    देहरादून का AQI 72, ऋषिकेश में 38 दर्ज हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक

    October 22, 2026

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.