Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»मोहम्मद सिराज की गलती ने बढ़ा दी मुश्किलें, ICC से मिल सकती है कड़ी सजा
    खेल

    मोहम्मद सिराज की गलती ने बढ़ा दी मुश्किलें, ICC से मिल सकती है कड़ी सजा

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोहम्मद सिराज की गलती ने बढ़ा दी मुश्किलें, ICC से मिल सकती है कड़ी सजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में नाम रहा. एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर भारतीय टीम की कमर तोड़ दी तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे. जसप्रीत बुमराह को तो एक विकेट जरुर मिला लेकिन मोहम्मद सिराज के खाते में कोई विकेट नहीं आया. लेकिन गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज ने एक बड़ी गलती कर दी जिसके चलते उन्हें ICC से कड़ी सजा मिल सकती है.

    सिराज ने लाबुशेन को दे मारी गेंद

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. 6 दिसंबर से शुरू हुए इस मैच के पहले दिन टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आई. लेकिन मोहम्मद सिराज अपने तेवर दिखाने से बाज नहीं आए. उन्हें कोई विकेट नहीं मिला लेकिन वे पिच पर आक्रामक नजर आए. इसी दौरान उन्होंने एक गेंद ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को दे मारी. सिराज रनअप लेकर आए और बॉल करने लगे तब ही लाबुशेन ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन गुस्से में सिराज ने लाबुशेन की तरफ गेंद फेंक दी. इतना ही नहीं सिराज ने लाबुशेन को कुछ अपशब्द भी कहे थे.

    सिराज को ICC से मिल सकती है सजा

    सामने की तरफ वॉक कर रहे एक फैन के चलते लाबुशेन का ध्यान भटक गया था. दरअसल एक शख्स बीयर के ग्लास लेकर जा रहा था. एक के ऊपर एक ढेर सारे ग्लास रखे हुए थे और लाबुशेन ने शख्स को देखने के बाद सिराज को रुकने का इशारा किया. सिराज रुके जरुर लेकिन वे गुस्से में थे और उन्होंने लाबुशेन की तरफ जोर से गेंद को फेंक दिया. लेकिन गनीमत रही कि लाबुशेन को कुछ हुआ नहीं. उन्होंने खुद को बचा लिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.

    सिराज की इस हरकत पर उन्हें ICC से सजा मिल सकती है. आईसीसी आचार संहिता के मुताबिक़ सिराज ने नियमों का उल्लंघन किया है. निःसंदेह वे धारा 2.9 के अनुसार दोषी है. अब देखना होगा कि सिराज पर ICC कोई एक्शन लेती है या नहीं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.