Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, खान सर और दिलीप की गिरफ्तारी की खबर झूठी
    राज्य

    पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, खान सर और दिलीप की गिरफ्तारी की खबर झूठी

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, खान सर और दिलीप की गिरफ्तारी की खबर झूठी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना: पटना में BPSC परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार शाम कोचिंग संचालक खान सर और छात्र नेता दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुबह से ही अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। खान सर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे थे। प्रशासन ने जल्द ही प्रदर्शनकारियों को हटाने की बात कही है। हालांकि बाद में पुलिस ने खान सर को हिरासत में लिए जाने की खबर का खंडन किया और कहा कि उनके आग्रह पर ही पुलिस खान सर को उनकी गाड़ी तक पहुंचाने गई थी। इसको लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडलर्स को आगाह भी किया है कि वो अफवाह न फैलाएं।

    पटना में BPSC परीक्षा नॉर्मलाइजेशन नीति के खिलाफ प्रदर्शन
    दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है। वे इस नीति को हटाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही पटना में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग चार घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक चलती रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

    खान सर ने गर्दनीबाग में छात्रों का किया समर्थन
    इस घटना के बाद प्रदर्शनकारी गर्दनीबाग धरनास्थल पर जमा हो गए और अपना विरोध जारी रखा। प्रसिद्ध कोचिंग संचालक खान सर भी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचकर अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया। खान सर ने छात्रों से कहा कि वे उनके साथ हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्मलाइजेशन की नीति छात्रों के हित में नहीं है।

    खान सर को गिरफ्तार नहीं किया
    इसी बीच खबर दौड़ी कि शाम को पटना पुलिस ने खान सर और छात्र नेता दिलीप को हिरासत में ले लिया। गर्दनीबाग थाना पुलिस उन्हें थाने ले गई। लेकिन बाद में पटना पुलिस ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि 'कल दिनांक 06.12.24 को BPSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी क्रम में कोचिंग संचालक खान सर द्वारा स्वयं गर्दनीबाग थाना आकर वहां उपस्थित मजिस्ट्रेट से मिले, और छात्रों को समझने का आश्वासन दिया, तत्पश्चात उनके आग्रह पर की उन्हें उनकी गाड़ी तक सुरक्षित छोड़ दिया जाये उसके लिए इन्हें पुलिस वाहन से अटल पथ के पास सुरक्षित इनकी गाड़ी के पास छोड़ दिया गया। पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी की खबरों का खंडन करती है।'

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026

    NEET Re-Test: सीएम धामी बोले-हमारी तैयारी पूरी, किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

    June 18, 2026

    Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.