Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
    मध्यप्रदेश

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मीडिया को दिये गए बयान को कोरी बकवास बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी करके जीतू पटवारी कांग्रेस पार्टी में अपना कद बढ़ाना चाहते हैं। 70 सालों में देश के नागरिकों को रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और सिंचाई सुविधा देने में नाकाम रही कांग्रेस विपक्ष के रूप में कुंठित राजनीति का शिकार हो चुकी है। कांग्रेस राजनीति में करप्शन और क्राइम का कारण बनी तो जनता ने नकार दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार स्वर्णिम मध्यप्रदेश के सपने को जमीन पर उतार रही है और डबल इंजन की सरकारें जनता के व्यापक हित में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जीतू पटवारी पहले यह बताएं कांग्रेस देश विरोधी षड्यंत्रकारियों के धन के बल पर भारत की सुरक्षा और भारतवासियों के जान माल पर खिलवाड़ क्यों कर रही है। कांग्रेस आज भी बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान कर रही है बाबा साहेब अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी जीतू पटवारी और कांग्रेस को भारी पड़ेगी। 

    • जीतू पटवारी बताएं कांग्रेस ने देश विरोधी षड्यंत्रकारियों के धन का उपयोग कहा किया ?
    • स्वर्णिम मध्यप्रदेश के सपने को जमीन पर उतार रही भाजपा सरकार
    • बंटाढार सरकार के समय के मध्यप्रदेश को याद करे कांग्रेस पार्टी
    • मीडिया में बयानबाजी कर अपना कद बढ़ाना चाहते हैं जीतू पटवारी  

    नर्मदापुरम में होने वाली समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास में नए आयाम जोड़ेगी

    भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि मि. बंटाढार के समय प्रदेश में न सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं और न ही यहां कानून का शासन रह गया था। गुंडों, माफियाओं और डकैतों का बोलबाला था। अपहरण उद्योग अपने चरम पर था। प्रदेश में अपना उद्योग लगाने के लिए कोई उद्योगपति तैयार नहीं होता था। बीते 20 सालों में भाजपा की सरकार ने न सिर्फ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, बल्कि कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारकर बाहरी उद्योगपतियों में विश्वास भी पैदा किया है। यही वजह है कि प्रदेश में आयोजित की जा रही इन्वेस्टर्स समिट में बड़ी संख्या में उद्योगपति भाग ले रहे हैं और प्रदेश में निवेश आना भी शुरू हो गया है। 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में होने वाली समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास में नए आयाम जोड़ेगी, बल्कि रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के विकास का रास्ता साफ कर नर्मदापुरम तथा मध्यप्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान भी देगी। 

    संविधान का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा

    भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि आजादी के बाद के 70 वर्षों में कांग्रेस ने दलित एवं आदिवासी समुदायों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, कभी उन्हें सम्मान देने और उनके कल्याण के लिए प्रयास नहीं किये। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने जनजातीय क्रांतिवीरों और योद्धाओं को सम्मान दिया है तथा उनकी विरासत को संजोने के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भाजपा की सरकार ने ही की है और डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंचतीर्थों का विकास भी भाजपा की सरकार ने ही किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि दलितों के नाम पर राजनीतिक बयानबाजी करने वाले जीतू पटवारी को कमलनाथ सरकार के समय सागर में दलित धनप्रसाद को जिंदा जलाए जाने की घटना को याद करना चाहिए और दलित समुदाय को यह बताना चाहिए कि इस मामले को लेकर कमलनाथ सरकार का रवैया कैसा रहा था? भाजपा देश के संविधान के साथ-साथ हर वैधानिक संस्था का सम्मान करती है। जीतू पटवारी और कांग्रेस का लगातार संविधान का अपमान करना पुरानी पंरपरा रही है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधायक निर्मला सप्रे का सवाल उठाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि न उन्हें विधायकों की गरिमा की चिंता है, और न ही वे उच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं, जो इस मामले में सुनवाई कर रहा है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026

    कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    September 30, 2026

    पीएम स्वनिधि के लक्ष्य दो साल पहले पूरे करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन-प्लान बनाने के निर्देश…..

    September 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

    September 30, 2026

    डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

    September 30, 2026

    सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

    September 30, 2026

    नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.