Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडिलेड टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे हैं? ये है वजह
    खेल

    IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडिलेड टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे हैं? ये है वजह

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडिलेड टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे हैं? ये है वजह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs AUS: दिसंबर 2020 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने एडिलेड ओवल में पिंक बॉल टेस्ट खेला था. वहीं अब चार साल बाद इसी मैदान पर फिर से दोनों टीमें गुलाबी गेंद के टेस्ट में आमने-सामने हैं. 6 दिसंबर से इस मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. जिसमें फिलहाल कंगारु टीम भारत पर दबदबा बनाए हुए हैं. भारतीज टॉप और मिडिल ऑर्डर जहां फ्लॉप रहा तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी से समा बांध दिया. लेकिन इस मैच पर कंगारु खिलाड़ी बांह पर ‘काली’ पट्टी’ पहने हुए खेलते दिख रहे हैं. इसकी वजह 10 साल पुराना एक हादसा है.

    काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

    आपने अक्सर ही क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों को ब्लैक कलर के आर्मबैंड पहनकर खेलते हुए देखा होगा. ऐसा ही नजारा भारत और औस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भी देखने को मिल रहा है. सभी कंगारु खिलाड़ी भारत के खिलाफ मैच में ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खेलने उतरे हैं. आइए आपको इसके पीछे की वजह भी बताते हैं.

    10 साल पुराना हादसा है वजह

    ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों द्वारा ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान पर उतरने की वजह 10 साला पुराना एक हादसा है. बता दें कि ब्लैक आर्मबैंड खिलाड़ी जब पहनते हैं जब वे किसी के प्रति शोक व्यक्त करते हैं. कंगारु खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि अर्पित की. ह्यूज के सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखा गया था. पिंक बॉल टेस्ट के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने दिवंगत खिलाड़ी को लेकर कहा कि, ‘हम समझते हैं कि यह उन कई लोगों के लिए चिंतन का समय होगा जो फिलिप ह्यूज को जानते थे और उनकी प्रशंसा करते थे.’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि ह्यूज का परिवार, विशेष रूप से, किसी भी स्मरणोत्सव के साथ सहज हो और हम फिलिप के जीवन और अविश्वसनीय उपलब्धियों का उचित रूप से जश्न मनाएं.’

    2014 में गेंद लगने से हो गई थी ह्यूज की मौत

    ह्यूज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले थे. साल 2014 में एक फर्स्ट क्लास मैच के दौरान उन्हें सीन एबॉटकी एक बाउंसर लग गई थी जो कि जानलेवा साबित हुई. उनका 27 नवंबर 2014 को 25 साल की उम्र में निधन हो गया था.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.