Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs AUS: बुमराह और सिराज की ताकत से भारत के पास 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
    खेल

    IND vs AUS: बुमराह और सिराज की ताकत से भारत के पास 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs AUS: बुमराह और सिराज की ताकत से भारत के पास 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    India vs Australia Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है. पर्थ टेस्ट की तरह यहां भी टीम इंडिया की पहली पारी सस्ते में सिमट गई है. नितीश रेड्डी की 42 रन की जुझारू पारी की बदौलत भारतीय टीम स्कोरबोर्ड पर 180 रन लगाने में सफल रही. इस बीच भारत के पास एक ऐतिहासिक कारनामा करने का सुनहरा अवसर है.

    टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो एडिलेड में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर भारत के ही नाम है. साल 2020 में टीम इंडिया महज 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इस मैदान पर खुद ऑस्ट्रेलिया भी महज 82 रनों पर सिमट चुकी है, लेकिन ये कारनामा वेस्टइंडीज ने किया था.

    भारत तोड़ सकता है 32 साल पुराना रिकॉर्ड

    एडिलेड मैदान पर भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर 145 रन है. साल 1992 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरा कर रही थी. उस समय सीरीज के चौथे मैच की पहली पारी में कंगारू टीम मात्र 145 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. अब भारत के पास मौका है कि वो पर्थ टेस्ट की तरह फिर से ऑस्ट्रेलियाई पारी को सस्ते में समेट दे. यदि मेजबान ऑस्ट्रेलिया 145 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हो जाता है, तो टीम इंडिया 32 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है.

    याद दिला दें कि मौजूदा सीरीज के पहले मैच में भी भारतीय टीम मात्र 150 के स्कोर पर आउट हो गई थी, लेकिन जवाब में भारतीय घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम 104 रनों पर सिमट गई थी. यह भी एक गौर करने वाली बात है कि ऑस्ट्रेलिया आज तक सिर्फ एक बार एडिलेड मैदान में 100 से कम के स्कोर पर आउट हुआ है. इसलिए 100 रन या उसके आसपास स्कोर पर उसे ऑलआउट करना भारतीय गेंदबाजों के लिए बहुत मुश्किल काम साबित होगा.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.