Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»भागलपुर में सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल, जीजा ने साली को अश्लील फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल
    राज्य

    भागलपुर में सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल, जीजा ने साली को अश्लील फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भागलपुर में सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल, जीजा ने साली को अश्लील फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भागलपुर: भागलपुर जिले में अपने ही रिश्तेदारों पर एक युवती ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. एक जीजा को अपनी ही साली को ब्लैकमेल करना भारी पड़ गया. साली की अश्लील फोटो को सोशल मीडिया के फेक अकाउंट पर अपलोड कर उसके साथ संबंध बनाने की चाहत ने जीजा को जेल की हवा खिला दी. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भागलपुर साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं आरोपी ने भी अपना जुर्म स्वीकार लिया है.

    देश में अपराध को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया की मदद लेना आम बात हो गई है. चाहे साइबर क्राइम की बात हो या ब्लैकमेलिंग की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपराधियों द्वारा ढाल बनाया जाता है. वहीं ताजा मामला भागलपुर जिले से सामने आया है जहां एक जीजा ने अपनी साली को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उसकी एडिटेड अश्लील फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर डालने की धमकी देने लगा. वहीं मना करने पर वो संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. मामले में युवती के मंगेतर ने कड़ा कदम उठाया और ब्लैकमेलर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

    ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज
    घटना को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक एवं साइबर अपराध विभाग ने अज्ञात युवक के खिलाफ मिले शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच का निर्देश दिया था. मामले में भागलपुर जिला पुलिस के साइबर थाना को केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया. वहीं इस मामले में साइबर पुलिस ने शिकायत में अज्ञात पर लगाए गए आरोपों को सही पाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी शख्स जिले के कहलगांव के मोहम्मदपुर काजीपुर रोड का रहने वाला 44 वर्षीय रविंद्र शर्मा है, उसके ऊपर ब्लैकमेलिंग का केस लगाया गया है.

    तीन फेक फेसबुक अकाउंट बरामद
    साइबर पुलिस ने आरोपी रविंद्र का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू की. उसके मोबाइल में तीन फेसबुक की फेक एकाउंट लॉगिन मिली. उसके मोबाइल पर एक लड़की के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर तीन अलग-अलग फेक फेसबुक अकाउंट बनाया गया था और उसी आईडी पर पीड़िता की कुछ अश्लील फोटो भी अपलोड की गई थीं. इसके बाद साइबर थाना अध्यक्ष के लिखित आवेदन पर केस दर्ज किया गया.

    फेक आईडी बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल
    दरअसल साइबर थाना अध्यक्ष के द्वारा दर्ज किए गए केस में कहा गया था कि शिकायत करने वाले ने अपनी मंगेतर का नाम और फोटो इस्तेमाल कर फेक आईडी बनाकर उसे अपलोड करने की शिकायत की थी. जिसकी वजह से युवती डिप्रेशन में है, उसे शिकायत के साथ कुछ फेसबुक आईडी के यूआरएल एड्रेस का भी उल्लेख किया गया था. जांच के बाद शिकायत में लगाए गए उक्त आरोपों को सही पाया गया जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई.

    जानकारी के अनुसार, आरोपी रविंद्र शर्मा ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार किया. रविंद्र ने अपने बयान में बताया कि उसने अपनी साली की अश्लील फोटो अपलोड की थी. वह उससे जबरदस्ती बात करता था, उसके द्वारा बात नहीं करने पर उसे ब्लैकमेल करने के इरादे से उसकी एडिटेड फोटो फेक अकाउंट पर अपलोड की थी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: नीति आयोग बैठक में CM धामी का विजन: वेलनेस-ग्रीन एनर्जी पर जोर, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग….

    June 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.