Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»साय सरकार में धान खरीदी तेज रफ्तार से चल रही है : संदीप शर्मा
    छत्तीसगढ़

    साय सरकार में धान खरीदी तेज रफ्तार से चल रही है : संदीप शर्मा

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साय सरकार में धान खरीदी तेज रफ्तार से चल रही है : संदीप शर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा धान खरीदी केंद्रों पर औचक निरीक्षण को महज सियासी ड्रामेबाजी बताया है। श्री शर्मा ने कहा है कि इस कथित निरीक्षण के नाम पर प्रदेशभर में सुव्यवस्थित रीति से चल रही धान खरीदी की प्रक्रिया में खलल पैदा करना और धान खरीदी को लेकर झूठे तथ्यों के साथ प्रदेश के किसानों को गुमराह करके उन्हें उकसाना और फिर अव्यवस्था व अराजकता फैलाना ही कांग्रेस नेताओं का एजेंडा है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के नेतृत्व में इस वर्ष धान खरीदी तेज रफ्तार से चल रही है।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि दरअसल कांग्रेस को यह हजम ही नहीं हो रहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी अवरोध और अप्रिय प्रसंग के सुव्यवस्थित रीति से प्रदेश के किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है और समर्थन मूल्य तथा अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि बारदाना और टोकन को लेकर कांग्रेस ने लगातार झूठ फैलाकर किसानों को उकसाने की नाकाम कोशिशें करके मुँह की खाई है। आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने बारदाना संकट का सौहार्द्रपूर्ण समाधान किया है, जबकि कांग्रेस की भूपेश सरकार हर साल बारदाना के नाम पर केंद्र सरकार पर ही ठीकरा फोड़ने में लगी रहती थी। इसी प्रकार तुहँर हाथ तुहँर टोकन एप के जरिए किसानों को स्वतंत्रता दी गई है कि वह स्वयं अपना टोकन स्वयं काट सकें और इस ऐप के माध्यम से किसानों ने लगभग 45 हजार टोकन स्वयं काट लिए हैं। आगे की धान खरीदी के लिए लगभग एक लाख से ज्यादा टोकन जारी किए गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों का पूरा धान नहीं खरीदने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के दरअसल अपना गिरेबाँ झाँक लेना चाहिए जब उसके शासनकाल में किसानों का धान खरीदने से बचने के लिए गिरदावरी आदि तमाम छल-प्रपंचों का सहारा भूपेश सरकार लेती थी।
    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि पिछले साल के 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के विरुद्ध इस वर्ष प्रदेश की भाजपा सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है, जो कि पिछले साल से 30 लाख टन अधिक है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में 27.60 लाख (पिछले साल की तुलना में डेढ़ लाख से अधिक) किसानों ने अपना पंजीयन कराया है और रकबा के हिसाब से पिछले साल की तुलना में इस वर्ष किसानों ने लगभग 3.80 लाख एकड़ अधिक भूमि का पंजीयन कराया है। 14 नवंबर से अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं, 5.49 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 5,994 करोड़ 82 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। श्री शर्मा ने कहा कि जिस तेज रफ्तार और प्रणाली से धान खरीदी की प्रक्रिया प्रदेश में चल रही है, उससे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि निर्धारित अवधि तक प्रदेश सरकार धान खरीदी का अपना लक्ष्य अर्जित करेगी। धान खरीदी में कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना किसानों को नहीं करना पड़ रहा है। प्रदेश के किसान साय-सरकार द्वारा बनाई गई व्यवस्था को भूरि-भूरि प्रशंसा कर धन्यवाद कर रहे हैं कि उन्होंने जो वादा किया था, उसको निभाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा और किसान भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन….

    August 31, 2026

    महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली-महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं…..

    August 31, 2026

    जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम…

    August 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सौजन्य भेंट की…..

    August 31, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प, पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन….

    August 31, 2026

    महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली-महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं…..

    August 31, 2026

    जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले में खेल अधोसंरचना को मिलेगा नया आयाम…

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.