Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कृषि उड़ान योजना: किसानों के लिए अच्छी खबर, अब हवाई मार्ग से ट्रांसपोर्ट कर सकेंगे फूल-फल, सब्जी जल्द शुरू होगी कार्गो सेवा
    मध्यप्रदेश

    कृषि उड़ान योजना: किसानों के लिए अच्छी खबर, अब हवाई मार्ग से ट्रांसपोर्ट कर सकेंगे फूल-फल, सब्जी जल्द शुरू होगी कार्गो सेवा

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कृषि उड़ान योजना: किसानों के लिए अच्छी खबर, अब हवाई मार्ग से ट्रांसपोर्ट कर सकेंगे फूल-फल, सब्जी जल्द शुरू होगी कार्गो सेवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे जिलों से ऐसी कार्गो सेवा आरंभ करने की तैयारी चल रही है कि फूल-फल, सब्जी या उद्यानिकी जैसी फसलें कम समय में बड़े शहरों तक पहुंचाई जा सके। इसका लाभ उन किसानों को होगा, जो अधिक उत्पादन के दौरान उपज का सही दाम नहीं पा पाते हैं या उपज खराब हो जाती है। पहले सरकार ने इसके प्रसंस्करण के प्रयास किए, लेकिन वे सौ प्रतिशत सफल नहीं हो पाए। अब इनका सुगम व सुरक्षित परिवहन हो सके इसके लिए मध्य प्रदेश में जल्द ही कृषक उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

    अन्य राज्यों के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी
    भारत सरकार ने किसानों के लिए समर्पित इस योजना को देश के कुछ राज्यों में शुरू कर दिया है। इसके बाद अब मध्य प्रदेश सरकार भी इसके क्रियान्वयन का प्रयास कर रही है।
    जिन जिलों में कृषि उत्पाद अधिक होते हैं, उन्हें देश के अन्य शहरों में ट्रांसपोर्ट करने के लिए कार्गो हवाई सेवा शुरू की जाएगी। मुख्य उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों, आदिवासी क्षेत्रों से जल्दी खराब होने वाले खाद्य उत्पादों के परिवहन करना है।

    मप्र देश का सबसे बड़ा अनाज उत्पादक
    मप्र देश का सबसे बड़ा अनाज उत्पादक राज्य है, लेकिन अपने उत्पादों को शीघ्र एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए विमान जैसी परिवहन सेवा नहीं है। इसे देखते हुए राज्य सरकार कृषक उड़ान योजना मप्र में शुरू करने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 27 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री कृषि उड़ान योजना 2.0 की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार द्वारा कृषि उड़ान योजना पहले भी शुरू की गई है। इसी योजना में नए बदलाव किए गए हैं। यहां के किसानों को अपनी फसल को जल्द से जल्द उचित स्थान पर अर्थात मंडी में भेजना होता है, परंतु परिवहन की उचित व्यवस्था नहीं होने पर फसल खराब होने का डर बना रहता है। बता दें, भारत सरकार लगातार योजना का विस्तार कर रही है। इसके तहत किसान अपनी उपज को विदेश में भी भेज पाएंगे। योजना में कृषि मंत्रालय के साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की भी अहम भूमिका है।

    लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी 2023 में तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में कहा था कि कृषि उड़ान योजना बहुत सफल रही है और केंद्र सरकार इसके तहत 21 अतिरिक्त हवाई अड्डों को शामिल करने की योजना बना रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    September 30, 2026

    CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा….

    September 30, 2026

    दो अक्तूबर से उत्तराखंड आएंगी भाजपा प्रभारी बांसुरी स्वराज, जिलाध्यक्षों संग करेंगी चुनावी तैयारियों पर मंथन

    September 30, 2026

    युवाओं से संवाद के बाद धामी सरकार की तैयारी, बनबसा कैबिनेट में इन योजनाओं पर हो सकता है फैसला

    September 30, 2026

    कचरा मुक्त शहरों की दौड़ में देहरादून-हरिद्वार, केंद्र करेगा निगरानी और देगा तकनीकी मदद

    September 30, 2026

    कचरा मुक्त शहरों की दौड़ में देहरादून-हरिद्वार, केंद्र करेगा निगरानी और देगा तकनीकी मदद

    September 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    September 30, 2026

    CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा….

    September 30, 2026

    दो अक्तूबर से उत्तराखंड आएंगी भाजपा प्रभारी बांसुरी स्वराज, जिलाध्यक्षों संग करेंगी चुनावी तैयारियों पर मंथन

    September 30, 2026

    युवाओं से संवाद के बाद धामी सरकार की तैयारी, बनबसा कैबिनेट में इन योजनाओं पर हो सकता है फैसला

    September 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.