Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND W vs AUS W: पहले वनडे में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीती मैच
    खेल

    IND W vs AUS W: पहले वनडे में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीती मैच

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND W vs AUS W: पहले वनडे में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीती मैच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    India W vs Australia W 1st ODI: वीमेंस क्रिकेट में भारत को झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन स्कट ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 5 विकेट झटके. टीम इंडिया पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी. भारतीय टीम महज 100 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.2 ओवरों में मैच जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन में खेले गए इस मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली है.

    भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान प्रिया पुनिया और स्मृति मंधाना ओपनिंग करने आईं. मंधाना महज 8 रन बनाकर आउट हुईं. जबकि प्रिया 3 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. हरलीन देओल 19 रन बनाकर चलती बनीं. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके लगाए. कप्तान हरमनप्रीत ने 17 रनों का योगदान दिया. जेमिमा रोड्रिग्ज ने 42 गेंदों में 23 रन बनाए. ऋचा घोष भी 14 रन ही बना सकीं. इस तरह पूरी टीम 100 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

    ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन स्कट ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 6.2 ओवरों में महज 19 रन दिए और 5 विकेट लिए. उन्होंने 1 मेडन ओवर भी निकाला. किम गार्थ ने 8 ओवरों में 20 रन देकर 1 विकेट लिया. गार्डनर, सदरलैंड और एलाना किंग ने 1-1 विकेट लिया.

    ऑस्ट्रेलिया के लिए भी जीत आसान नहीं रही. भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16.2 ओवरों में 5 विकेट गंवाए. इसके बाद जीत हासिल की. हालांकि उसकी शुरुआत अच्छी रही. लिचफील्ड और जॉर्जिया टीम के लिए ओपनिंग करने आयीं. इस दौरान जॉर्जिया ने नाबाद 46 रन बनाए. उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 1 छक्का लगाया. लिचफील्ड ने 35 रन बनाए. बेथ मूनी और एलिस पैरी कुछ खास नहीं कर सकीं. वे दोनों 1-1 रन बनाकर आउट हुईं. गार्डनर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.

    भारत के लिए रेणुका सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 7 ओवरों में 45 रन देकर 3 विकेट झटके. प्रिया मिश्रा ने भी शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 2 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट लिए.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026: CM धामी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, फेक न्यूज़ पर जताई चिंता, बोले- तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता समय की जरूरत….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- केदारनाथ धाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट, CM धामी ने ग्राउंड जीरो पर तैयारियों का लिया जायजा…….

    April 16, 2026

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.