Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»SMAT 2024: क्रुणाल पांड्या की टीम ने 37 छक्कों के साथ तोड़ा जीत का रिकॉर्ड
    खेल

    SMAT 2024: क्रुणाल पांड्या की टीम ने 37 छक्कों के साथ तोड़ा जीत का रिकॉर्ड

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Baroda vs Sikkim Highest T20 Score: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. अब गुरुवार को खेले गए बड़ौदा बनाम सिक्किम मैच में इतिहास रच दिया गया है, जिसमें क्रुणाल की कप्तानी में बड़ौदा को 263 रनों की ऐतिहासिक जीत मिली है. ये मेंस टी20 के किसी मैच में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है. बड़ौदा ने जिम्बाब्वे के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है, जिसने इसी साल अक्टूबर में गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाए थे. बड़ौदा के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में 37 गगनचुंबी छक्के लगाए, जो अपने-आप में एक विश्व रिकॉर्ड है.

    इस मैच में बड़ौदा ने पहले खेलते हुए 349 रन बनाए. पारी की शुरुआत ही तूफानी अंदाज में हुई क्योंकि शास्वत रावत और अभिमन्यू सिंह ने मिलकर 5 ओवर में ही टीम का स्कोर 92 रन पर पहुंचा दिया था. शास्वत और 43 और अभिमन्यू ने तेजतर्रार अंदाज में 53 रन बनाए. यहां से भानू पानिया का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोला क्योंकि उन्होंने 51 गेंद में 134 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 15 सिक्स लगाए. उनके अलावा विष्णु सोलंकी ने भी तूफानी पारी खेलते हुए 16 गेंद में 50 रन बनाए.

    भारत में टूटा रिकॉर्ड

    एक टी20 मैच में अब तक सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के नाम था, लेकिन बड़ौदा टीम ने 37 सिक्स लगाकर इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. रनों के अंतर के हिसाब से यह भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत भी है. इससे पहले साल 2019 में आंध्र प्रदेश ने नागालैंड को 179 रनों से रौंदा था. ये भारतीय क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है. भारत की नेशनल टीम 297 के स्कोर तक पहुंच चुकी है. वहीं भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, जिसने IPL 2024 में RCB के खिलाफ 287 रन बनाए थे.

    पूरी तरह फेल हुआ सिक्किम

    सिक्किम की टीम जब 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 49 रनों के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. बड़ौदा के गेंदबाज शुरुआत से ही विपक्षी बल्लेबाजों पर हावी दिखे. सिक्किम की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर महज 86 रन ही बना सकी और 263 रनों से मैच हार गई. ये भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में किसी टीम को मिली सबसे बड़े अंतर की हार भी है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.