Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र में होगा देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क
    मध्यप्रदेश

    मप्र में होगा देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र में होगा देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास और विभागीय कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट मीटिंग में मप्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के सुनहरे अवसर देने वाली परियोजनाओं और कार्यों को मंजूरी दी गई है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 मध्य प्रदेशभर में उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, उद्योग विभाग, विशेषकर विज्ञान-तकनीक, कुटीर और ग्रामोद्योग, माइनिंग, नवीनीकरण ऊर्जा, उद्यानिकी, फूड प्रोसेसिंग आदि विभागों में सालभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं इन सभी विभागों को ज्यादा से ज्यादा निवेश लाने के प्रयास करने की चुनौती भी दी गई है।

    हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
    मप्र में देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए इंदौर-उज्जैन के बीच ग्रीन फील्ड रोड बन रही है। इसकी लंबाई 48 किलोमीटर है। ये भी 4 लेन है। इसकी लागत 1370 करोड़ से बनेगी। इसकी खासियत ये होगी कि ये इंदौर-उज्जैन को तो जोड़ेगी, पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र से भी जुड़ेगी, इसलिए औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। एयरपोर्ट के करीब से निकलेगी इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है। लेफ्ट से ये पीथमपुर से तो राइट साइड में उज्जैन से जुड़ेगी। ये महत्वपूर्ण सडक़ है, जो विकास और रोजगार साथ लेकर आएगी।

    मप्र बनेगा औद्योगिक विकास का हब
    कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट मीटिंग की जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिकीकरण जब होता है तो उसके साथ रोजगार का सृजन होता है। एमपी के सीएम ने लगातार संभागों में जाकर एक ऐसा औद्योगिक वातारण बनाया है, जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है। उन्होंने सीएम के यूके और जर्मनी के दौरे पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दिनों सीएम मोहन यादव यूके और जर्मनी के दौरे पर गए और वहां के बड़े उद्योगपतियों और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें एमपी में निवेश के लिए आकर्षित किया। सीएम का ये टूर उनके उद्देश्य पूरे करने में सफल रहा। इसी का परिणाम रहा कि एमपी में यूके और जर्मनी से 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इन निवेशों के प्रस्ताव जल्द ही हकीकत में बदलेंगे और मध्य प्रदेश देशभर में औद्योगिक विकास का बड़ा डेस्टिनेशन बन जाएगा। भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में भी जर्मनी और यूके के ये सभी निवेशक पार्टनर बनेंगे। मंदी के वातावरण में भी ये निवेश आना एमपी की औद्योगिक नीति दोस्ताना नीति और सीएम का एमपी में विदेशी निवेश का संकल्प सफल होता नजर आ रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में पार्षद के घर बड़ी वारदात, नौकर ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया, चार साथियों संग गहने लेकर फरार

    September 30, 2026

    प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

    September 30, 2026

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

    September 29, 2026

    सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

    September 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में पार्षद के घर बड़ी वारदात, नौकर ने परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया, चार साथियों संग गहने लेकर फरार

    September 30, 2026

    प्रगति-50 पहल में देहरादून और हरिद्वार शामिल, ठोस कचरे से लेकर वेस्ट वाटर मैनेजमेंट पर जोर

    September 30, 2026

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.